केदारनाथ मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थरऔर मलबा, 5 साल के मासूम की मौके पर ही मौत

MediaIndiaLive

Uttarakhand | Kedarnath Route Rockfall Turns Fatal: Five-Year-Old Dies

Uttarakhand | Kedarnath Route Rockfall Turns Fatal: Five-Year-Old Dies
Uttarakhand | Kedarnath Route Rockfall Turns Fatal: Five-Year-Old Dies

चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर और मलबा गिरने की घटना में पांच साल के एक बच्चे की जान चली गई।

Uttarakhand | Kedarnath Route Rockfall Turns Fatal: Five-Year-Old Dies

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर और मलबा गिरने की घटना में पांच साल के एक बच्चे की जान चली गई। हादसे के बाद पैदल मार्ग पर कई यात्री फंस गए, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीमों ने रातभर अभियान चलाया। इस दौरान करीब 1500 यात्रियों को सुरक्षित मार्ग पार कराया गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, पुलिस कंट्रोल रूम से चीरबासा क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने की सूचना मिली थी। हादसे में उत्तर प्रदेश के एटा निवासी रोहताश यादव के पांच वर्षीय बेटे यश की पत्थरों की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीम ने बच्चे के शव को पालकी के जरिए एमआरपी भैरव मंदिर, जंगलचट्टी तक पहुंचाया।

पत्थर और मलबा गिरने के कारण चीरबासा के पास केदारनाथ पैदल मार्ग बाधित हो गया था। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वहां तैनात बचाव दलों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। देर रात तक अभियान जारी रहा और रास्ते में फंसे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया।

पूरी रात चले इस रेस्क्यू अभियान के दौरान लगभग 1500 यात्रियों को सुरक्षित तरीके से मार्ग पार कराया गया।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!