उप्र: DJ की तेज़ आवाज़ ली 140 मुर्गियों की हार्ट अटैक से जान, सुल्तानपुर का मामला जान हर कोई हैरान, FIR दर्ज

sagar parvez

UP | Sultanpur: 140 chickens reportedly died by cardiac arrest after being exposed to extr,emely loud DJ music, case filed, India

UP | Sultanpur: 140 chickens reportedly died by cardiac arrest after being exposed to extr,emely loud DJ music, case filed, India
UP | Sultanpur: 140 chickens reportedly died by cardiac arrest after being exposed to extr,emely loud DJ music, case filed, India

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय एक शादी समारोह के दौरान बज रहे डीजे की तेज आवाज ने बड़ा नुकसान कर दिया।

UP | Sultanpur: 140 chickens reportedly died by cardiac arrest after being exposed to extr,emely loud DJ music, case filed, India

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह के दौरान बज रहे डीजे की तेज आवाज ने बड़ा नुकसान कर दिया।

दरियापुर गांव में आयोजित इस शादी में खुशी का माहौल अचानक चिंता में बदल गया, जब पास के एक पोल्ट्री फार्म में बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दरियापुर गांव निवासी बब्बन विश्वकर्मा की बेटी की शादी 25 अप्रैल को थी। बारात कुड़वार क्षेत्र के राम भद्र पुरवा गांव से आई थी। बारात में डीजे पूरी आवाज में बज रहा था और लोग नाच-गाने में व्यस्त थे। जब बारात गांव के अंदर से गुजर रही थी, उसी दौरान यह जुलूस साबिर अली के पोल्ट्री फार्म के सामने से निकला।

तेज आवाज से मची अफरा-तफरी

पोल्ट्री फार्म के मालिक साबिर अली का कहना है कि डीजे की आवाज बहुत ज्यादा तेज थी। इसके साथ ही तेज कंपन भी हो रही थी, जिससे फार्म के अंदर मौजूद मुर्गियां घबरा गईं। अचानक हुए इस शोर और कंपन से मुर्गियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घबराहट के कारण कई मुर्गियां एक-दूसरे से टकराने लगीं और कुछ ही समय में करीब 140 मुर्गियों की मौत हो गई।

फार्म मालिक ने दर्ज कराई FIR

साबिर अली ने बताया कि उन्होंने डीजे संचालकों और बारातियों से आवाज कम करने की अपील की थी, लेकिन किसी ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया। उनका कहना है कि अगर समय रहते आवाज कम कर दी जाती, तो इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। इस घटना से उन्हें आर्थिक रूप से भी भारी नुकसान झेलना पड़ा है।

घटना के बाद परेशान साबिर अली ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। उपनिरीक्षक भरत सिंह ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए डीजे संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान कुड़वार के परसीपुर निवासी कवि यादव के रूप में हुई है।

वैज्ञानिक पहलुओं से होगी जांच

पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या वास्तव में तेज ध्वनि और कंपन मुर्गियों की मौत का मुख्य कारण बने। एक्स्पर्ट्स की मदद से यह भी समझने की कोशिश होगी कि इस तरह की आवाज का जानवरों पर क्या असर पड़ता है। इस घटना के बाद एक बार फिर ध्वनि प्रदूषण को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। शादी और अन्य समारोहों में तेज आवाज में डीजे बजाना आम बात हो गई है, लेकिन इसके दुष्परिणाम अब सामने आने लगे हैं। यह घटना न केवल इंसानों बल्कि जानवरों के लिए भी तेज शोर के खतरनाक प्रभाव को दिखाती है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर प्रदेश में कुदरत का कहर, तूफान और भारी बारिश ने दो दिनों में लील ली 24 लोगों की जान

India | Nature's Fury in UP, Storms, heavy rain claim 24 lives in 2 days
India | Nature's Fury in UP, Storms, heavy rain claim 24 lives in 2 days

You May Like

error: Content is protected !!