उप्र: हिन्दू रक्षा दल लेता रहा ज़िम्मेदारी मगर… सहारनपुर में नेशनल हाईवे पर लिखा ‘ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं’, मचा बवाल, तो पुलिस ने अज्ञात लोगों पर दर्ज की FIR

sagar parvez
'This is not a road for Muslims' was written on the national highway in Saharanpur
‘This is not a road for Muslims’ was written on the national highway in Saharanpur

दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे रेलिंग के लिए बनी दीवार पर आपत्तिजनक वाक्य लिखे जाने का मामला प्रकाश में आया है। दीवार पर लिखा था, ”यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है।” पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

UP: Hindu Raksha Dal kept taking responsibility, but… ‘This is not a road for Muslims’ was written on the national highway in Saharanpur, causing uproar, and the police filed an FIR against unidentified persons.

उप्र के सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र की सीमा के तहत दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे रेलिंग के लिए बनी दीवार पर आपत्तिजनक वाक्य लिखे जाने का मामला प्रकाश में आया है। दीवार पर लिखा था, ”यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है।” पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ऊंचे लोहे के पुल के पास सड़क के किनारे एक दीवार पर हिंदी में लिखा था, ‘‘यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है।’’ साथ ही इसका अंग्रेजी में अनुवाद भी लिखा था। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एक कर्मचारी ने इस संबंध में बिहारीगढ़ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने हिंदू रक्षा दल के अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 (2) (सार्वजनिक रूप से शरारत करने वाले और समूह या समुदायों के बीच दुर्भावना को बढ़ावा देने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया है।

जैन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें दो युवतियां कथित तौर पर राष्ट्रीय राजमार्ग के एलिवेटेड हिस्से की रेलिंग वाली दीवार पर पेंट से कुछ लिख रही हैं। वीडियो में उत्तराखंड में पंजीकृत नंबर प्लेट वाली एक कार भी दिखाई दे रही है। पुलिस ने कहा कि वीडियो की सच्चाई की जांच की जा रही है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ईरान से आता था सूखे मेवे, सेब और कीवी, चावल से तेल तक जंग की वजह से होगा महंगा

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है. ऊर्जा, व्यापार और समुद्री रास्तों से जुड़ी कुछ अहम चिंताएं सामने आई हैं, जिनका असर आम लोगों तक पहुंच सकता है. Iran-Israel War: List of items which may get costlier in India due to Middle-East […]
Iran-Israel War: List of items which may get costlier in India due to Middle-East conflict

You May Like

error: Content is protected !!