महाराष्ट्र: मुंबई के कल्याण में ईको कार और सीमेंट मिक्सर की टक्कर, 10 लोगों की मौके पर ही मौत

sagar parvez

India | Major Tragedy in Kalyan, Mumbai: 10 Dead in Collision Between Dumper and Eeco Car

India | Major Tragedy in Kalyan, Mumbai: 9 Dead in Collision Between Dumper and Eeco Car
India | Major Tragedy in Kalyan, Mumbai: 10 Dead in Collision Between Dumper and Eeco Car

पुलिस अधीक्षक डीएस स्वामी ने बताया कि अभी तक 9 लोगों की मौत हुई है। दो लोग घायल हैं। गंभीर स्थिति होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है।

India | Major Tragedy in Kalyan, Mumbai: 10 Dead in Collision Between Dumper and Eeco Car

महाराष्ट्र के कल्याण में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक डंपर और ईको कार की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ठाणे के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डीएस स्वामी ने घटना की पुष्टि की है।

पुलिस अधीक्षक डीएस स्वामी ने बताया कि अभी तक 9 लोगों की मौत हुई है। दो लोग घायल हैं। गंभीर स्थिति होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, कल्याण में यह दुर्घटना कल्याण-मुरबाड मार्ग पर रायता पुल के पास सुबह करीब 11 बजे हुई। बताया गया कि ईको कार में कुल 12 लोग सवार थे। यह कार मुरबाड़ जा रही थी। हालांकि, कल्याण के नजदीक रायता पुल के पास कार डंपर से भिड़ गई। हादसा इतना भयंकर था कि ईको कार के परखच्चे उड़ गए।

दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ भी जुट गई। आनन-फानन पुलिस को घटना की सूचना दी गई। टिटवाला पुलिस और राहत बचाव दल मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। वहीं, कार से शवों को बाहर निकाला गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस टक्कर के कारण टिटवाला-कल्याण मार्ग पर रायता पुल के पास राजमार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे इलाके में वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जबकि घायलों को इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती रिपोर्ट से पता चला कि दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

फिलहाल, पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि तेज गति या वाहन पर से नियंत्रण खो देना इस दुर्घटना का कारण हो सकता है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वोटर लिस्ट से नाम हटने से आहत बंगाल के आधा दर्ज़न लोगों ने लगाई मौत की गुहार, राष्ट्रपति मुर्मू को भेजा आवेदन

India | Bengal voters appeal to President Murmu for euthanasia after names dropped from electoral rolls
India | Bengal voters appeal to President Murmu for euthanasia after names dropped from electoral rolls

You May Like

error: Content is protected !!