मध्य प्रदेश: भोपाल-बेरसिया में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 10 घायल

MediaIndiaLive

MP | At least five killed, ten injured in van-tractor collision in Bhopal, India

MP | At least five killed, ten injured in van-tractor collision in Bhopal, India
MP | At least five killed, ten injured in van-tractor collision in Bhopal, India

बेरसिया थाना प्रभारी विजेंद्र सेन ने बताया कि नर्मदापुरम की ओर जा रही पिकअप और नर्मदापुरम से मकर संक्रांति के पर्व पर स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की टैक्टर-ट्रॉली की भोपाल जिले की बेरसिया तहसील के बाहरी इलाके में टक्कर हो गई।

MP | At least five killed, ten injured in van-tractor collision in Bhopal, India

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बेरसिया इलाके में बुधवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बेरसिया थाना प्रभारी विजेंद्र सेन ने बताया कि नर्मदापुरम की ओर जा रही पिकअप और नर्मदापुरम से मकर संक्रांति के पर्व पर स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की टैक्टर-ट्रॉली की भोपाल जिले की बेरसिया तहसील के बाहरी इलाके में टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि पिकअप वाहन में सवार सिरोंज निवासी मुकेश अहिरवार (40), बबरी बाई (60), दीपक (14), लक्ष्मी बाई (60) और हरि बाई (60) की मौके पर ही मौत हो गई।

सेन ने बताया कि दोनों वाहनों में सवार तीन बच्चों समेत कुल 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रयागराज माघ मेला में 48 घंटे में तीसरी बार लगी आग, अखंड ज्योति से टेंट जला, युवक ज़िंदा जला, गंभीर

A fire broke out for the third time in 48 hours at the Prayagraj Magh Mela; a tent caught fire, man sustained serious burns
A fire broke out for the third time in 48 hours at the Prayagraj Magh Mela; a tent caught fire, man sustained serious burns

You May Like

error: Content is protected !!