उत्तर प्रदेश: संभल में पत्नी ने प्रेमी गौरव संग मिलकर पति राहुल की हत्या कर ग्राइंडर में पीसा

MediaIndiaLive

UP woman, lover arrested for killing husband, dismembering body… प्रेमी गौरव संग मिलकर पति राहुल की हत्या

UP woman, lover arrested for killing husband, dismembering body
UP woman, lover arrested for killing husband, dismembering body

मेरठ के सोरभ हत्याकांड की यादें अभी धुंधली भी नहीं पड़ी थीं कि अब संभल में एक पत्नी ने अपने ही पति को बॉयफ्रेंड संग मिलकर मार डाला. जब इतने से भी मन नहीं भरा तो उसने अपने पति के शव के कई टुकड़े किए और उन्हें पॉलिथिन में भरकर अलग-अलग जगह फेंक दिया. क्या है पूरी कहानी चलिए जानते हैं…

UP woman, lover arrested for killing husband, dismembering body

उत्तर प्रदेश: ‘मुस्कान कांड’ की यादें अभी धुंधली भी नहीं पड़ी थीं कि अब उत्तर प्रदेश के संभल जिले (Sambhal) से नृशंस हत्या की रोंगटे खड़े कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर न केवल अपने पति की हत्या की, बल्कि शव को कई टुकड़ों में काट दिया. फिर उन टुकड़ों को एक पॉलीथिन में भरकर अलग-अलग जगहों पर फेंक कर ठिकाने लगा दिया.

हालांकि, पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए महिला रूबी और उसके बॉयफ्रेंड गौरव को अरेस्ट कर लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पतरोआ रोड स्थित ईदगाह के बाहर एक पॉलिथिन में मानव शरीर के कुछ टुकड़े पॉलीथिन में मिले थे. शव के टुकड़े मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को इस बाबत सूचना दी. सूचना पर पहुंचीं पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम ने मौके से शव के टुकड़े कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी.

हाथ पर गुदा था टैटू, नहीं था सिर

सिर, हाथ और पैर काटकर हत्यारों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी थी. सिर ना होने से शव की शिनाख्त करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी. लेकिन, इन टुकड़ों में एक कटा हुआ हाथ भी था. हाथ पर एक टैटू गुदा हुआ था, जिसने पुलिस की काफी मदद की. जांच में पता चला कि यह हाथ चुन्नी निवासी राहुल का है. राहुल की पत्नी रूबी ने 18 नवंबर को खुद कोतवाली पहुंचकर पति की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी. पुलिस ने शक के आधार पर राहुल की पत्नी रूबी को थाने बुलाया.

पूछताछ में टूट गई रूबी, बताई वजह

पुलिस ने रूबी से पूछताछ की तो उसके बयान काफी अटपटे थे. पुलिस को रूबी के बयानों में काफी विरोधाभास मिला, जिसके बाद पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई. रूबी ने बताया कि उसने अपने प्रेमी गौरव के साथ पति राहुल की हत्या की है. दोनों ने पुलिस को बताया कि जैसे मेरठ के सौरभ हत्याकांड में जिस तरह मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर शव के टुकड़े किए थे, उसी तरह रूबी और गौरव ने भी राहुल के शरीर के टुकड़े किए और अलग-अलग पॉलीथिन में भरा.

पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

फोरेंसिक विभाग की टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए. पुलिस को ऐसा अंदेशा है कि हत्या घर के भीतर ही की गई और फिर शव को काटकर बैग में भरकर फेंक दिया गया. पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती अब राहुल के गायब अंगों (सिर और अन्य हिस्सों) को बरामद करना है. पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

साजिश की परतें खोलने के लिए दोनों से जारी है पूछताछ

संभल कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी और साजिश की पूरी परतें खोलने के लिए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है. इस घटना ने एक बार फिर लोगों को झकझोर कर रख दिया है कि अवैध संबंधों की खातिर एक पत्नी अपने ही सुहाग को मौत के घाट सकती है.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: कुरुक्षेत्र में होटल के कमरे में अंगीठी के धुएं से दम घुटने से पांच लोगों की मौत

Haryana: Five Labourers Die Of Suffocation At Resort After Lighting A Brazier In Kurukshetra
Haryana: Five Labourers Die Of Suffocation At Resort After Lighting A Brazier In Kurukshetra

You May Like

error: Content is protected !!