तकनीकी खराबी के चलते विशाखापत्तनम जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान रद्द, यात्रियों में पूर्व उपराष्ट्रपति समेत कई हस्तियां शामिल

MediaIndiaLive

Technical snag grounds Vizag-bound Air India Express flight

यात्रियों में पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, आंध्र प्रदेश के कृषि मंत्री के अचेन्नाइडु और वाईएसआरसीपी के वरिष्ठ नेता बी सत्यनारायण सहित कई उच्चस्तरीय हस्तियां शामिल थीं।

विशाखापत्तनम जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान को 18 दिसंबर की रात गन्नवरम हवाई अड्डे पर उड़ान भरने से पहले तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद रद्द कर दिया गया। हवाई अड्डे के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यात्रियों में पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, आंध्र प्रदेश के कृषि मंत्री के अचेन्नाइडु और वाईएसआरसीपी के वरिष्ठ नेता बी सत्यनारायण सहित कई उच्चस्तरीय हस्तियां शामिल थीं।

विजयवाड़ा हवाई अड्डे के निदेशक लक्ष्मीकांत रेड्डी ने बृहस्पतिवार देर रात ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “विमान के रनवे पर चलने के दौरान इंजन में खराबी का पता चला, जिसके बाद विमान को ‘बे’ में वापस लाया गया और उड़ान रद्द कर दी गई।”

रेड्डी के अनुसार, बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे विमान में तकनीकी खराबी आ गई।

इस बीच, एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि इंजन संबंधी समस्या उड़ान भरने से पहले ही पहचान ली गई थी।

प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा, “पायलट द्वारा उड़ान भरने से पहले तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद विजयवाड़ा से विशाखापत्तनम जा रहा हमारा विमान सुरक्षा के मद्देनजर ‘रैंप’ पर लौट आया। परिणामस्वरूप उड़ान रद्द कर दी गई।”

इसके अलावा, यात्रियों को होटल में ठहरने की सुविधा प्रदान की गई और उन्हें पूर्ण धनवापसी और अपनी उड़ान को निःशुल्क पुनर्निर्धारित करने के विकल्प भी दिए गए।

एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया और दोहराया कि उसके संचालन के सभी पहलुओं में सुरक्षा सर्वोपरि है।

हवाई अड्डा अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बृहस्पतिवार रात को एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान रद्द कर दी गई।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: कक्षा 6 की छात्राओं के निजी पार्ट छूता और कराता था तेल मालिश हेडमास्टर संजय कुमार, भांडा फूटा, हुआ फरार

Bihar | Headmaster in Jahanabaad accused of molesting students, absconded

You May Like

error: Content is protected !!