पंजाब और हरियाणा में ‘हाड कंपा सर्दी, फरीदकोट 2.6 डिग्री सेल्सियस के साथ रहा सबसे ठंडा स्थान

MediaIndiaLive

Faridkot coldest in Punjab at 2.6 degrees C; Haryana’s Hisar records 4 degrees C

Faridkot coldest in Punjab at 2.6 degrees C; Haryana’s Hisar records 4 degrees C
Faridkot coldest in Punjab at 2.6 degrees C; Haryana’s Hisar records 4 degrees C

पंजाब के अन्य स्थानों में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.6 डिग्री, पटियाला में 5.8 डिग्री, गुरदासपुर में 5.5 डिग्री रहा, जबकि फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Faridkot coldest in Punjab at 2.6 degrees C; Haryana’s Hisar records 4 degrees C

पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा और दोनों पड़ोसी राज्यों में फरीदकोट में सबसे कम तीन डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। यहां मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वहीं, पंजाब के अन्य स्थानों में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.6 डिग्री, पटियाला में 5.8 डिग्री, गुरदासपुर में 5.5 डिग्री रहा, जबकि फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में नारनौल 3.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा जबकि हिसार में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के अन्य स्थानों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। इसके मुताबिक करनाल में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा, अंबाला में 7.7 डिग्री, रोहतक और भिवानी में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सिरसा में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

IndiGo crisis | इंडिगो संकट से देश भर में हवाई अड्डों पर अफरा-तफरी, यात्रियों का गुस्सा सातवें असम्मान पर

IndiGo flight cancellation: Govt orders high-level inquiry as over flights cancelled
IndiGo flight cancellation: Govt orders high-level inquiry as over flights cancelled

You May Like

error: Content is protected !!