
इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 279 हो गई है और अधिकारियों ने मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई है
Landslides and floods triggered by cyclone kill at least 300 people in Indonesia
Korban tewas akibat banjir dan tanah longsor di Indonesia mencapai 279 orang
इंडोनेशिया में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की वजह से 303 लोग मारे गए हैं। सुमात्रा के तीन प्रांतों में अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा में 279 लोग लापता हैं। देश की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (बीएनपीबी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।
बीएनपीबी चीफ सुहार्यंतो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उत्तरी सुमात्रा में सबसे ज्यादा 166 लोगों की मौत हुई और 143 लोगों का अभी भी पता नहीं चला है। पश्चिम सुमात्रा में 90 लोगों की मौत की पुष्टि हुई और 85 लोग लापता हैं, जबकि आचेह में 47 मौतें दर्ज की गईं और 51 लोग लापता हैं।
सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने बताया कि सुहार्यंतो ने तीनों प्रांतों में तैनात बीएनपीबी यूनिट्स के साथ एक बैठक की, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि जैसे ही उन इलाकों में मौसम बेहतर होने लगे, ऑपरेशन तेज कर दिया जाए।
उन्होंने कहा कि एजेंसी तीन जरूरी कामों को प्राथमिकता दे रही है: जो लोग अभी भी लापता हैं उनके लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना, बाधित कम्युनिकेशन एक्सेस को ठीक करना, और प्रभावित निवासियों तक लॉजिस्टिक्स की तेजी से डिलीवरी सुनिश्चित करना।
इस बीच, स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि दक्षिणी थाईलैंड में भयंकर बाढ़ से मरने वालों की संख्या भी 150 के करीब है, क्योंकि पानी का लेवल कम होने लगा है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान, सरकारी प्रवक्ता सिरिपोंग अंगकासाकुलकियात ने कहा कि आठ दक्षिणी प्रांतों में जान-माल की हानि का पता चला है, सोंगखला में सबसे ज्यादा 110 लोगों की मौत हो गई है।
डिजास्टर प्रिवेंशन एंड मिटिगेशन डिपार्टमेंट (आपदा निवारण और न्यूनीकरण विभाग) के अनुसार, दक्षिणी इलाके में आई बड़ी बाढ़ का असर 35.4 लाख लोगों पर पड़ा है, हालांकि कई इलाकों में पानी का स्तर कम हो गया है।
सबसे ज्यादा नुकसान हाट याई शहर को पहुंचा है। इस हफ्ते की शुरुआत में तेज मॉनसून के दौरान सबसे ज्यादा बारिश हुई, जिसके बाद सरकार ने सोंगखला प्रांत में इमरजेंसी की घोषणा कर दी ताकि लोगों को निकालने और बचाव के कामों को आसान बनाया जा सके।




