हांगकांग के अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 128 हुई

MediaIndiaLive

Hong Kong authorities say death toll in apartment complex blaze rises to 128 after more bodies found

Hong Kong authorities say death toll in apartment complex blaze rises to 128 after more bodies found
Hong Kong authorities say death toll in apartment complex blaze rises to 128 after more bodies found

AP की रिपोर्ट के मुताबिक, हांगकांग के अधिकारियों का कहना है कि अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में लगी आग में और शव मिलने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 128 हो गई है। अभी भी कई लोग

Hong Kong authorities say death toll in apartment complex blaze rises to 128 after more bodies found

हांगकांग में एक बहुमंजिला आवासीय परिसर में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी दमकलकर्मी जूझते रहे। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है, जबकि 280 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। अधिकारियों ने इसे पिछले 70 वर्षों में शहर की सबसे बड़ी त्रासदी बताया।

अधिकारियों ने बताया कि लगभग 76 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 43 की हालत गंभीर है। मृतकों में एक दमकलकर्मी भी शामिल है। कई लोग अभी भी इमारतों में फंसे हुए हैं। सात में से चार ब्लॉक में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है, जबकि गुरुवार शाम को शेष 31 मंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों पर आग धधकती रही। हांगकांग स्थित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के अनुसार, बड़े पैमाने पर बचाव कार्य जारी है और अभी भी फंसे लोगों को इमारतों से निकाला जा रहा है।

ताई पो जिले में हांगकांग की सीमा से सटे उत्तरी उपनगर में स्थित वांग फुक कोर्ट परिसर में बुधवार को लगी आग का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और मामले में आपराधिक जांच शुरू कर दी गई है। शहर के अधिकारियों का कहना है कि 280 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि सात इमारतें पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी हैं, जिनमें से प्रत्येक 32 मंजिला है।

हांगकांग सरकार ने प्रभावितों के लिए 30 करोड़ हांगकांग डॉलर (करीब 4.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर) की राहत का ऐलान किया है। सैकड़ों विस्थापित निवासियों को अस्थायी आश्रय स्थलों में स्थानांतरित कर दिया गया है। ताई पो जिले में 1983 में बने वांग फुक कोर्ट परिसर में आठ बहुमंजिला इमारतें हैं जिनमें 1,984 फ्लैट हैं। 2021 की जनगणना के अनुसार, इन इमारतों में लगभग 4,600 लोग रहते हैं।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, हांगकांग पुलिस बल ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस अग्निकांड के सिलसिले में तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्ति उस निर्माण कंपनी के अधिकारी हैं जो इन सामग्रियों को इमारतों के नवीनीकरण के दौरान लगाने के लिए जिम्मेदार थी।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बुधवार रात इस आवासीय इमारत में लगी भीषण आग पर शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को आग बुझाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का निर्देश दिया।शिन्हुआ के अनुसार, शी ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के हांगकांग और मकाओ कार्यालय तथा संपर्क कार्यालय को निर्देश दिया कि वे हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र सरकार को आग बुझाने, खोज और बचाव के हर संभव प्रयास करने तथा घायलों के उपचार में हर तरह से सहायता प्रदान करें।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: पतंजलि का घी खाने लायक नहीं,लैब टेस्ट में फेल, कंपनी पर ₹1.40 लाख जुर्माना

Uttarakhand | Fine Of Rs 1.4 Lakh Imposed On Patanjali, Over Sub-Standard Ghee
Uttarakhand | Fine Of Rs 1.4 Lakh Imposed On Patanjali, Over Sub-Standard Ghee

You May Like

error: Content is protected !!