साक्षी महाराज ने की केंद्र सरकार से राजस्थान सरकार को भंग करने की मांग

MediaIndiaLive

देहरादून: भाजपा सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी ने केंद्र सरकार से राजस्थान सरकार को भंग कर वहां राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि हाल के समय में राजस्थान में घटी घटनाएं चिंताजनक हैं। हिंदुओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं।

स्वामी सच्चिदानंद ने आगे कहा कि उदयपुर में दर्जी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी। कानून व्यवस्था कायम रखने में राजस्थान सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। केंद्र सरकार को राजस्थान सरकार को भंग कर वहां राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीलंका: राष्ट्रपति भवन व पीएम आवास छोड़ने को लेकर प्रदर्शनकारियों ने रखी शर्त

देहरादून: भीषण आर्थिक और राजनीतिक संकट से गुजर रहे श्रीलंका की स्थिति और भी भयानक हो गई हैं| शनिवार को प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग करते हुए उनके आधिकारिक आवास में भी घुस गए। जिसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के आवास पर भी धावा बोल दिया। […]

You May Like

error: Content is protected !!