
हादसा उस समय हुआ, जब निर्माण के दौरान, लगभग 30 फीट की ऊंचाई पर एक बड़े आर्च स्ट्रक्चर पर मजदूर काम कर रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा नियमों का पालन न होने के चलते मचान गिर गया और मजदूर मलबे में दब गए।
Chennai, Tamil Nadu | Thermal Power construction site, nine workers died in a steel arch collapse
तमिलनाडु के नॉर्थ चेन्नई में बड़ा हादसा हुआ है। थर्मल पावर प्लांट में निर्माणाधीन आर्च गिरने से 9 मजदूरों की मौत हो गई है। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थिरुवल्लूर जिले के वायल्लूर में घटना
यह दर्दनाक हादसा थिरुवल्लूर जिले के पोन्नेरी के पास वायल्लूर में बन रहे पावर प्लांट में हुआ। बताया जा रहा है कि इमारत की चौथी मंजिल पर जब 30 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
असम के मजदूर बने शिकार
मृतकों में ज्यादातर मजदूर असम के बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है।
सुरक्षा नियमों की अनदेखी का आरोप
हादसा उस समय हुआ, जब निर्माण के दौरान, लगभग 30 फीट की ऊंचाई पर एक बड़े आर्च स्ट्रक्चर पर मजदूर काम कर रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा नियमों का पालन न होने के चलते मचान गिर गया और मजदूर मलबे में दब गए।
9 मजदूरों की मौत, शव अस्पताल भेजे गए
हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और उनके शवों को स्टेनली अस्पताल ले जाया गया है। एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है।
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने जताया शोक
इस घटना पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ”मुझे यह समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ कि एन्नोर में भेल कंपनी द्वारा बनाए जा रहे बिजली संयंत्र के निर्माण कार्य के दौरान हुई दुर्घटना में असम राज्य के नौ श्रमिकों की मृत्यु हो गई। मैं उन सभी के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई। मैंने मंत्री और अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर जाकर राहत कार्य करने का निर्देश दिया है।”
10-10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान
उन्होंने आगे लिखा, ”मैंने यह भी आदेश दिया है कि मृतक श्रमिकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए और उनके शवों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के उपाय किए जाएं।”




