
नेपाल में जेन-जी प्रदर्शन का तीसरा दिन है और बुधवार को भी देश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार बवाल की खबरें आ रही हैं। सेना प्रमुख और जेन-जी प्रतिनिधियों के बीच बुधवार को चर्चा हो सकती है।
Nepal’s PM Khadga Prasad Sharma Oli fled to Dubai! Nepali air hostess made this claim by sharing a video
कई पूर्व पीएम, प्रधानमंत्रियों और सरकारी दफ्तरों को आग के हवाले कर दियागया है। हिंसक प्रदर्शनों पर लगाम लगाने के लिए मंगलवार को सेना ने देश की कमान अपने हाथ में ले ली है। इस बीच देश छोड़कर भाग गए पूर्व पीएम केपी ओली के बारे में सूचना आई है। एक नेपाली एयर होस्टेस ने दावा किया है कि ओली दुबई भाग गए हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली इस्तीफे के बाद देश छोड़कर दुबई भागने का दावा किया जा रहा है। दरअसल, एक नेपाली एयर होस्टेस ने एयरपोर्ट से वीडियो शेयर किया है और दावा किया है कि काठमांडू एयरपोर्ट से वह दुबई के लिए उड़ान भर चुके हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।
KP Oli का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली के खिलाफ युवा प्रदर्शनकारियों में बेहद गुस्सा है। भारी दबाव के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था, लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि वह देश छोड़कर दुबई भाग गए हैं। एयरपोर्ट से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर नेपाल की ही एक एयर होस्टेस ने शेयर किया है। यह भी दावा किया जा रहा है कि नेपाल के पूर्व पीएम को देश छोड़कर भागने में सेना ने मदद की है।
नेपाल की स्थानीय मीडिया में दावा किया जा रहा है कि पूर्व पीएम केपी ओली स्वास्थ्य कारणों का बहाना बनाकर दुबई भाग गए हैं। रिपोर्ट्स में तो यहां तक कहा जा रहा है कि उनके लिए हिमालया एयरलाइंस का एक जेट भी स्टैंडबाय पर रखा गया था। बताया जा रहा है कि ललितपुर के भैसेपाटी इलाके में उन्हें हेलीकॉप्टर से घूमते देखा गया था।
तीसरे दिन भी जारी नेपाल Gen-Z आंदोलन, प्रदर्शनकारियों के साथ सेना करेगी बातचीत, जानिए अब तक का पूरा अपडेट .




