बिहार: पटना में कार-ट्रक की टक्कर, पांच कारोबारियों की मौत, 50 मीटर तक घिसटती रही कार

MediaIndiaLive

Five Businessmen Killed as Car Collides with Truck in Patna

Five Businessmen Killed as Car Collides with Truck in Patna
Five Businessmen Killed as Car Collides with Truck in Patna

पुलिस के अनुसार उनकी कार तेज रफ्तार में चलते ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सभी शव कार में ही फंस गए।

Five Businessmen Killed as Car Collides with Truck in Patna

पटना में बुधवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच कारोबारियों की मौत हो गई। घटना पटना-गया-डोभी फोरलेन पर परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुइया मोड़ के पास हुई। मृतकों की पहचान राजेश कुमार (कुर्जी), संजय कुमार सिन्हा (पटेलनगर), कमल किशोर, प्रकाश चौरसिया और सुनील कुमार के रूप में की गई है। सभी मृतक कीटनाशक और कृषि उत्पादों के कारोबारी थे।

पुलिस के अनुसार उनकी कार तेज रफ्तार में चलते ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सभी शव कार में ही फंस गए। पुलिस ने कटर और क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा।

जानकारी के मुताबिक कारोबारी फतुहा से लौट रहे थे और बिहटा-सरमेरा रोड होते हुए पटना जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। पुलिस का कहना है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार रही। घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई और देर रात ही वे अस्पताल पहुंच गए।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली: वाह रे इंतज़ाम! मयूर विहार राहत शिविरों में भरा पानी, शौचालयों का अभाव

Delhi | Visuals from near Mayur Vihar show the relief camps being flooded
Delhi | Visuals from near Mayur Vihar show the relief camps being flooded

You May Like

error: Content is protected !!