
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से एक दर्जन से ज्यादा की हालत गंभीर बताई जा रही है।
3 killed, more than 25 injured as drunk driver rams SUV into Ganpati procession in Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम जुरुडांड में मंगलवार रात करीब 10:30 बजे गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ा सड़क हादसा हो गया। तालाब की ओर जा रहे श्रद्धालुओं की भीड़ पर अचानक तेज रफ्तार बोलेरो चढ़ गई। घटना इतनी भीषण थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से एक दर्जन से ज्यादा की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया खौफनाक मंजर
आंखोंदेखी गवाही देने वाले टंकेश्वर यादव ने बताया कि बोलेरो इतनी तेज रफ्तार में थी कि उसने भीड़ को रौंदते हुए कई लोगों को हवा में उछाल दिया। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। वहीं वाहन में सवार अन्य लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने बोलेरो और चालक दोनों को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, गाड़ी अंबिकापुर से कुनकुरी की ओर जा रही थी।
मृतकों की पहचान
- अरविंद (19 वर्ष), पिता तोबियस केरकेट्टा
- विपिन कुमार प्रजापति (17 वर्ष), पिता देवनारायण
- खिरोवती यादव (32 वर्ष), पत्नी हरीश यादव
घायल सूची में कई गंभीर
हादसे में घायल होने वालों में फकीर यादव, नीलू यादव, निरंजन राम, संदीप यादव, नारायण, देवंती, गुलापी बाई, याहूसु लकड़ा, संतोष प्रजापति, हेमंत यादव, उमा यादव, भुवनेश्वरी यादव, चंदा बाई, पिंकी, लीलावती प्रजापति, डमरूधर यादव, गायत्री यादव, आरती यादव, परमानंद यादव, अभिमन्यु, हेमानंद और बोलेरो चालक सुखसागर सहित 25 से अधिक लोग शामिल हैं।




