मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार पलटी, 6 की मौत

MediaIndiaLive
Car overturned on Yamuna Expressway in Mathura, 6 dead
Car overturned on Yamuna Expressway in Mathura, 6 dead

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हुआ है. यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से एक कार पलट गई. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है. कार सवार दिल्ली से आगरा जा रहे थे. हादसा बलदेव थाना क्षेत्र में हुआ

Car overturned on Yamuna Expressway in Mathura, 6 dead

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसा मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ. यहां एक अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. ईको में सवार लोग दिल्ली से कानपुर जा रहे थे.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 140 किमी पर बलदेव थाना इलाके में हुआ. हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ईको सवारों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया. जबकि दो घायलों का इलाज जारी है.

आगरा जा रही बस और ट्रक के बीच भीड़ंत

वहीं मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में ही शुक्रवार की रात ही एक और हादसा हुआ. यह हादसा एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 131 किलोमीटर पर हुआ. दिल्ली से आगरा जा रही बस और ट्रक के बीच भीड़ंत हो गई. इस हादसे में बस में सवार करीब दो दर्जन सवारियां घायल हो गईं. पुलिस ने दोनों हादसों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

डीएम और एसएसपी पहुंचे जिला अस्पताल

घटना की जानकारी मिलते ही डीएम और एसएसपी दोनों जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना. साथ ही डॉक्टरों को सही उपचार करने के दिशा-निर्देश दिए. डीएम और एसएसपी ने बताया कि थाना बलदेव इलाके में हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं घायलों का उपचार अभी जारी है. यमुना एक्सप्रेसवे पर दो जगहों पर सड़क हादसा हुआ. मथुरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि दोनों ही हादसे ड्राइवर को नींद आने की वजह से हुए.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पाकिस्तान के पंजाब में बारिश का कहर, 48 घंटों में 71 मौतें

पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) ने 20 जुलाई से और अधिक मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। पीडीएमए ने अगले 24 घंटों में कालाबाग और चश्मा में सिंधु नदी में उच्च-स्तरीय बाढ़ की चेतावनी भी दी है। Rains wreak havoc in Pakistan’s Punjab, over 70 dead in past 48 […]
Rains wreak havoc in Pakistan's Punjab, over 70 dead in past 48 hours

You May Like

error: Content is protected !!