रांची में बड़ा हादसा, बारातियों से भरी बस में दौड़ा करंट, तीन लोगों की मौत छह झुलसे

MediaIndiaLive

Ranchi | Electric current run in a bus full of wedding guests, three people died, six burnt

रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में बारातियों से भरी एक बस में बिजली करंट प्रवाहित होने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए रिम्स, रांची लाया गया है।

Ranchi | Electric current run in a bus full of wedding guests, three people died, six burnt

रांची: सरायकेला जिले से रांची के तमाड़ आई एक बाराती बस बिजली के तार की चपेट में आ गई. इसमें एक नाबालिग समेत 3 बारातियों की मौत हो गई. 5 अन्य घायल हो गए हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना रविवार देर रात की है.

कुचाई के बारूहातु गांव से तमाड़ के चोगागुटू आई थी बारात

सरायकेला जिले के कुचई थाना क्षेत्र के बारूहातु गांव से बाराती बस तमाड़ थाना क्षेत्र के चोगागुटू आ रही थी. गांव में प्रवेश करने से पहले ही बस बिजली के तार के संपर्क में आ गई. बस की छत पर बैठे 3 लोगों की वहीं पर मौत हो गई. 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

लोगों के बिजली के तार से सटते ही बस की छत पर मची चीख-पुकार

करंट लगने के बाद बस पर सवार लोगों में चीख-पुकार मच गयी. तत्काल बस को रोककर उस पर सवार लोगों को सुरक्षित उतारा गया. घायल हुए 5 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया. उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी को राजधानी रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) रेफर कर दिया गया.

नाबालिग समेत 3 लोगों की बस पर ही हो गई मौत

मृतकों की पहचान दिनेश सिंह मुंडा (36), मुंडा मुंडा (25) और जितेन सिंह मुंडा (12) के रूप में हुई है. घायलों के नाम लंबार मुंडा, शंकर मुंडा, सुभाष मुंडा, उपेन मुंडा और चरण मुंडा हैं. बारातियों ने बताया कि इस दुर्घटना की खबर लड़की वालों को हुई, तो वे भी गमगीन हो गए.

बस पर सवार थे 80 से 90 लोग

दोनों पक्षों के बड़े-बुजुर्गों ने बैठकर बात की और तय किया कि शादी नहीं रुकनी चाहिए. इसके बाद किसी तरह से शादी संपन्न कराया गया. लोगों ने बताया कि जिस बस में बाराती आई थी, उस पर 80 से 90 लोग सवार थे. अंदर बस फुल थी. बस की छत पर भी काफी संख्या में लोग बैठे थे.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

IAS पूजा खेडकर विवाद के बीच UPSC अध्यक्ष सोनी ने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही दिया इस्तीफा

UPSC Chairperson Manoj Soni abruptly resigns amidst ‘fake certificate’ scandal, leaves term unfinished
UPSC Chairperson Manoj Soni abruptly resigns amidst ‘fake certificate’ scandal, leaves term unfinished

You May Like

error: Content is protected !!