उप्र: शाहजहांपुर में बारातियों की कार ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 4 घायल

MediaIndiaLive

3 killed, 4 injured in car-truck collision in UP’s Shahjahanpur

3 killed, 4 injured in car-truck collision in UP's Shahjahanpur
3 killed, 4 injured in car-truck collision in UP’s Shahjahanpur

शाहजहांपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है, जानकारी के मुताबिक बारातियों से भरी एक कार की टक्कर एक ट्रक से हो गई जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

3 killed, 4 injured in car-truck collision in UP’s Shahjahanpur

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बारातियों से भरी एक कार की टक्कर एक ट्रक से हो गयी जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौत हो गयी और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि थाना कलान क्षेत्र के अब्दुल्ला नगर गांव में रहने वाले लोग मोहल्ले से गई एक बारात में मदनापुर गए थे। ये लोग सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब सवा दो बजे वापस अपने घर आ रहे थे तभी नरसुइया गांव के पास उनकी कार तेज गति से आ रहे एक ट्रक से टकरा गयी।

उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने रामदीन (65), नेता (40) एवं रजनीश (27) को मृत घोषित कर दिया। मीणा ने बताया कि इस हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए फर्रुखाबाद के सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

मीणा ने बताया कि घटना के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ज्ञानवापी मस्जिद मामला: मंदिर ट्रस्ट के CEO पहुंचे कोर्ट, तहखाने की छत की मरम्मत की मांग

Gyanvapi Mosque case | CEO of temple trust seeks repair of cellar roof
Gyanvapi Mosque case | CEO of temple trust seeks repair of cellar roof

You May Like

error: Content is protected !!