पटना से 181 पैसेंजर्स लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरते ही इंडिगो की फ्लाइट का इंजन हुआ खराब, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

MediaIndiaLive

Bihar | IndiGo flight 6E 2433 makes an emergency landing at Patna airport

Bihar | IndiGo flight 6E 2433 makes an emergency landing at Patna airport
Bihar | IndiGo flight 6E 2433 makes an emergency landing at Patna airport

#हादसा | पटना एयरपोर्ट के निदेशक ने बताया कि दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 2433 ने प्रस्थान के तीन मिनट बाद एक इंजन के निष्क्रिय होने की सूचना दी।

Bihar | IndiGo flight 6E 2433 makes an emergency landing at Patna airport

पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2433 की आज सुबह इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पटना एयरपोर्ट के निदेशक ने बताया कि दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 2433 ने प्रस्थान के तीन मिनट बाद एक इंजन के निष्क्रिय होने की सूचना दी। यही वजह है कि फ्लाइट के कप्तान ने इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना देते हुए अनुमति मांगी। इसके बाद उड़ान के तुरंत बाद सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

खबरों की मानें तो दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट की सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है। हवाई अड्डे पर सभी परिचालन सामान्य हैं। इमरजेंसी लैंडिंग सुनकर यात्रियों में थोड़ी बेचैनी बढ़ गई थी। हालांकि सुरक्षित लैंडिंग के बाद सब सामान्य हो गया।

आपको बता दें, दिल्ली जा रही इंडिगो के विमान ने पटना एयरपोर्ट से सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर उड़ान भरा था। बताया गया कि इस फ्लाइट में कुल 181 यात्री सवार थे। यात्रियों को दिल्ली भेजने के लिए लखनऊ से एक फ्लाइट बुलाई गई। उसी फ्लाइट से सभी यात्रियों को दिल्ली भेजा जाएगा।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मप्र: सिंगरौली में भाजपा विधायक रामलल्लू वैश्य के बेटे ने आदिवासी को मारी गोली

Son of BJP MLA Ramlallu Vaish fires shots at tribal in Singrauli, Madhya Pradesh
Son of BJP MLA Ramlallu Vaish fires shots at tribal in Singrauli, Madhya Pradesh

You May Like

error: Content is protected !!