अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए

MediaIndiaLive

Actor Aditya Singh Rajput, 32, Found Dead At His Mumbai Apartment

Actor Aditya Singh Rajput, 32, Found Dead At His Mumbai Apartment
Actor Aditya Singh Rajput, 32, Found Dead At His Mumbai Apartment

मुंबई पुलिस के मुताबिक अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत अंधेरी इलाके में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच जारी है।

Actor Aditya Singh Rajput, 32, Found Dead At His Mumbai Apartment

मुंबई: अभिनेता, मॉडल एवं कास्टिंग निर्देशक आदित्य सिंह राजपूत यहां अंधेरी में स्थित अपने अपार्टमेंट के बाथरूम में सोमवार को मृत मिले।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 33 वर्षीय राजपूत की पिछले कुछ दिनों से कथित रूप से तबीयत ठीक नहीं थी और वह आज दोपहर ओशिवारा इलाके में स्थित अपने अपार्टमेंट के बाथरूम में गिर पड़े।

उन्होंने बताया कि अभिनेता की घरेलू सहायिका ने उन्हें ज़मीन पर पड़े देखा और इमारत के सुरक्षा गार्ड को सूचित किया जिसके बाद उन्हें नज़दीक के अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया, “ हमें राजपूत की मौत को लेकर अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”

राजपूत ने रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला’ में हिस्सा लिया था और ‘मैंने गांधी को नहीं मारा’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मणिपुर की राजधानी इंफाल में फिर भड़की हिंसा, कई घर जलकर खाक, सेना ने संभाली कमान, दोबारा लगा कर्फ्यू

Abandoned houses set ablaze by miscreants in New Lambulane area in Imphal in Manipur.
Abandoned houses set ablaze by miscreants in New Lambulane area in Imphal in Manipur.

You May Like

error: Content is protected !!