चुनाव | ईदगाह-कृष्ण जन्मभूमि विवाद: हिंदू महासभा ने 6 दिसंबर को शाही ईदगाह में जलाभिषेक का किया ऐलान, प्रशासन के फूले हाथ-पांव

MediaIndiaLive 1

#Election Krishna Janmabhoomi dispute: Hindu Mahasabha announced Jalabhishek in Shahi Idgah

#Election Krishna Janmabhoomi dispute: Hindu Mahasabha announced Jalabhishek in Shahi Idgah
#Election Krishna Janmabhoomi dispute: Hindu Mahasabha announced Jalabhishek in Shahi Idgah

#चुनाव हिंदू संगठन लगातार शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने की मांग कर रहे हैं। साथ ही उनके द्वारा मथुरा न्यायालय में कई याचिकाएं भी दाखिल की गई हैं, जिसमें मांग की गई है कि शाही ईदगाह मस्जिद को हटाया जाए। फिलहाल यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

#Election Krishna Janmabhoomi dispute: Hindu Mahasabha announced Jalabhishek in Shahi Idgah on December 6, the administration’s hands and feet swelled!

मथुरा कृष्ण जन्मभूमि विवाद के बीच अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने 6 दिसंबर को मथुरा के शाही ईदगाह में लड्डू गोपाल का जलाभिषेक और हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया है। ‘टीवी9 भारतवर्ष’ वेबसाइट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संगठन द्वारा किए गए ऐलान के मुताबिक, 6 दिसंबर को 12:00 बजे शाही ईदगाह में पहुंचकर जलाभिषेक का कार्य पूरा किया जाएगा। हिंदू महासभा की ओर से यह भी कहा गया है कि हर हाल में वह इस कार्य को करके ही मानेगा। ऐसी खबरें हैं कि हिंदू महासभा गुप्त जगहों पर लगातार बैठकें भी कर रहा है। इन बैठकों में 6 दिसंबर को लेकर रणनीति पर चर्चा की जा रही है।

हिंदू महासभा द्वारा की गई इस घोषणा के बाद प्रशासन की नींद उड़ गई है। खबरों के अनुसार, प्रशासन द्वारा कई बार अखिल भारतीय हिंदू महासभा से संपर्क साधने की कोशिश की गई, लेकिन ऐसा करने में प्रशासन विफल रहा।

इससे पहले पिछले साल भी संगठन द्वारा 6 दिसंबर को शाही ईदगाह मस्जिद में लड्डू गोपाल का अभिषेक करने की घोषणा की गई थी। इससे लेकर मथुरा और इसके आसपास का माहौल काफी गर्म हो गया था। यही वजह था कि 6 दिसंबर को प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रसशासन की मुस्तैदी की वजह से हिंदू महासभा पिछले साल जलाअभिषेक करने में नाकाम रहा था। और अब एक बार फिर संगठन द्वारा यह ऐलान किया गया है।

हिंदू संगठन लगातार शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने की मांग कर रहे हैं। साथ ही उनके द्वारा मथुरा न्यायालय में कई याचिकाएं भी दाखिल की गई हैं, जिसमें मांग की गई है कि शाही ईदगाह मस्जिद को हटाया जाए। फिलहाल यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

One thought on “चुनाव | ईदगाह-कृष्ण जन्मभूमि विवाद: हिंदू महासभा ने 6 दिसंबर को शाही ईदगाह में जलाभिषेक का किया ऐलान, प्रशासन के फूले हाथ-पांव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: 6 साल की मासूम से रेप की कोशिश, आरोपी को पंचायत से मिली 5 बार उठक-बैठक की सजा

Bihar panchayat’s punishment for man who ‘raped 5-yr-old’: 5 sit-ups. FIR filed after viral video
Bihar panchayat’s punishment for man who ‘raped 5-yr-old’: 5 sit-ups. FIR filed after viral video

You May Like

error: Content is protected !!