करोड़ों की जमीन के लिए युवक को मारपीट कर छत से फेका

MediaIndiaLive

देहरादून: रुड़की के गणेशपुर में कुछ लोगों ने करोड़ों के जमीन पर चल रहे विवाद में एक युवक की हत्या कर दी। उन्होंने युवक के साथ मारपीट कर उसे छत से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

बताया जा रहा है कि हरिद्वार हाइवे पर करोड़ों की कीमत की करीब 40 बीघा जमीन है। जिस पर कब्जे को लेकर कुछ लोगों में विवाद चल रहा है। जिसकी शिकायत जमीन मालिक ने पुलिस से भी की थी। इस मामले में यूपी के एक पूर्व मंत्री के बेटे और कुछ अन्य लोगों के भी नाम सामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले देहरादून के सहसपुर निवासी युवक का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था और उसे बंधक बनाकर गणेशपुर में एक मकान में रखा था।

बुधवार की सुबह उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसको छत से फेंक दिया| जिस कारण उसकी मौत हो गयी। युवक का शव सड़क पर खून से लथपथ देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विवेक अग्निहोत्री ने किया रणवीर सिंह का समर्थन

देहरादून: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की बोल्ड तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। लोगों ने अभिनेता को काफी ट्रोल कर रहे हैं। वहीं अभिनेता के खिलाफ ‘महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने’ के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी गयी हैं। वहीं अब इस मामले पर विवेक अग्निहोत्री […]
error: Content is protected !!