उत्तर प्रदेश: एटा में मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, एक युवक की मौत

MediaIndiaLive

One dead after Tazia comes in contact with high tension wire in UP’s Etah during a Muharram procession

One dead after Tazia comes in contact with high tension wire in UP's Etah during a Muharram procession
One dead after Tazia comes in contact with high tension wire in UP’s Etah during a Muharram procession

मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की। सभी घायलों को अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालांकि, तब तक एक युवक की मौत हो चुकी थी, जिसकी पहचान शेख के रूप में हुई है।

One dead after Tazia comes in contact with high tension wire in UP’s Etah during a Muharram procession

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शुक्रवार सुबह ताजिया के जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हुई है, जबकि सात लोग जख्मी हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी सामने आई कि एटा के अलीगंज इलाके में मोहर्रम पर जुलूस के दौरान ताजिया बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकराया था। इससे ताजिया में करंट दौड़ गया और कई लोग इसकी चपेट में आ गए। ताजिया में करंट दौड़ने से जुलूस में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की। सभी घायलों को अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालांकि, तब तक एक युवक की मौत हो चुकी थी, जिसकी पहचान शेख के रूप में हुई है।

मृतक के चाचा इरफान खान ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के बीच ताजिया का जुलूस निकाला जा रहा था। वहां 11 हजार की लाइन थी। ताजिया बिजली की लाइन से टकराया था, जिससे कई लोग घायल हो गए। इनमें से भतीजे शेख की मौत हो चुकी है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद हम लोग सीधे अस्पताल पहुंचे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि जुलूस के दौरान कोई भी बिजली कर्मचारी मौजूद नहीं था। अगर कोई कर्मचारी मौजूद होता तो बिजली सप्लाई थोड़े देर रोकने से यह हादसा टल सकता था।

मृतक शेख के एक रिश्तेदार आरिफ खान ने कहा, “पुरानी रिवाज के अनुसार ताजिया निकाला जा रहा था। तब यह ताजिया पुरानी तहसील के पास पहुंचा था, वहां गाड़ी भी खड़ी थीं। उन्हें हटाने और बिजली सप्लाई रोकने के लिए बोला गया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जुलूस के दौरान ताजिया बिजली की लाइन टकरा गया था।”

आरिफ खान ने बताया कि जो ताजिया निकाला जा रहा था, उसकी लंबाई लगभग 21 फीट थी। उसे लोग अपने कंधों पर लेकर चल रहे थे। कई बार ताजिया को हाथों से ऊंचा भी उठा दिया जाता है। इसी तरह ताजिया बिजली की लाइन को छू गया था।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मप्र-झारखंड-छत्तीसगढ़ में कुदरत का कहर, आंधी-बिजली से 18 की मौत, उत्तराखंड में घरों-स्कूलों में घुसा मलबा

18 killed, eight injured in lightning strikes in MP, Jharkhand and Chhattisgarh, India
18 killed, eight injured in lightning strikes in MP, Jharkhand and Chhattisgarh, India

You May Like

error: Content is protected !!