महाराष्ट्र: NEET के बाद TET का पेपर लीक, कल होने वाली परीक्षा रद्द

sagar parvez

Maharashtra Teachers Eligibility Test Postponed After Paper Leak Day Before Exam

Maharashtra Teachers Eligibility Test Postponed After Paper Leak Day Before Exam
Maharashtra Teachers Eligibility Test Postponed After Paper Leak Day Before Exam

परीक्षा से लगभग 24 घंटे पहले प्रश्नपत्र लीक होने की पुष्टि होने के बाद महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE), पुणे ने 28 जून 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।

Maharashtra Teachers Eligibility Test Postponed After Paper Leak Day Before Exam

NEET परीक्षा में पेपर लीक को लेकर जारी विवाद के बीच अब महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 भी इसी तरह के मामले की चपेट में आ गई है। परीक्षा से लगभग 24 घंटे पहले प्रश्नपत्र लीक होने की पुष्टि होने के बाद महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE), पुणे ने 28 जून 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।

इस परीक्षा में राज्यभर के करीब 4.28 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद थी। परीक्षा के लिए 1,028 केंद्र बनाए गए थे और परिषद ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने का दावा किया था। बावजूद इसके, भिवंडी पुलिस को मिली एक गोपनीय सूचना के आधार पर शनिवार सुबह की गई छापेमारी में कुछ लोगों के पास ऐसे प्रश्न मिले, जो आधिकारिक TET प्रश्नपत्र से मेल खाते थे।

महाराष्ट्र: NEET के बाद TET का पेपर भी लीक, एग्जाम के 24 घंटे पहले ठाणे में मिला प्रश्न पत्र, परीक्षा की गई स्थगित

जांच के बाद महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने पुष्टि की कि बरामद किए गए कुछ प्रश्न वास्तविक परीक्षा पत्र का हिस्सा थे। इसके बाद भिवंडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया और परीक्षा को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का फैसला लिया गया। अखबार

परिषद का कहना है कि निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए मामले की विस्तृत जांच पूरी होने तक परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। नई परीक्षा तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में TET पेपर लीक का यह पहला मामला नहीं है। वर्ष 2025 में भी कोल्हापुर से TET परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की घटना सामने आई थी।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!