दिल्ली के मुकुंदपुर में बड़ा हादसा, सिलिंडर ब्लास्ट के बाद भर-भराकर गिरी इमारत

sagar parvez

House collapses in LPG blast in Delhi’s Mukundpur; residents feared trapped, India

House collapses in LPG blast in Delhi's Mukundpur; residents feared trapped, India
House collapses in LPG blast in Delhi’s Mukundpur; residents feared trapped, India

दिल्ली के मुकुंदपुर में सिलिंडर विस्फोट के बाद एक इमारत भर-भराकर गिरी है, कई लोगों के घायल होने की खबर है।

House collapses in LPG blast in Delhi’s Mukundpur; residents feared trapped, India

दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद एक इमारत पूरी तरह ढह गई. इमारत के मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाकर घायलों को निकालने में जुट गई.

जानकारी के मुताबिक, फायर डिपार्टमेंट को मंगलवार (2 जून) की सुबह करीब 09.30 बजे हादसे की जानकारी कॉल के जरिए मिली थी. बताया गया कि हादसे में 4-5 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस के आने से पहले ही स्थानीय लोग तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए. इसके बाद दिल्ली फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और मलबे में फंसे अन्य लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.

एक मंजिला मकान में फटा था सिलेंडर

मामला, मुकुंदपुर-2 के गली नंबर एक में स्थित ईशु विहार का है. सुबह करीब 10.10 पर मौके पर एडीओ पारस, एसटीओ गिरिराज और एसओ प्रदीप पहुंचे. पता चला कि एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से एक मंजिला मकान धराशायी हो गया. यह मकान 250 स्क्वेयर यार्ड में बना था. फिलहाल, किसी की जान के नुकसान की खबर नहीं है. लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं. उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में अभी जानकारी नहीं दी जा सकती और डॉक्टरों द्वारा मेडिकल जांच के बाद ही पता चलेगा. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस इमारत में यह हादसा हुआ, उसका इस्तेमाल बर्तन पॉलिश करने के लिए किया जाता था.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

म्यांमार में विस्फोट धमाके में मरने वालों का आंकड़ा 55 तक पहुंचा, मृतकों में बच्‍चे भी शाम‍िल

Myanmar Blast Tragedy, Death toll Rise to 55 In Massive Explosion
Myanmar Blast Tragedy, Death toll Rise to 55 In Massive Explosion
error: Content is protected !!