
एनएसयूआई की एक महिला कार्यकर्ता ने बताया कि हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें बुरी तरह से पीटा गया।
Delhi | Congress MP Rahul Gandhi addresses a press conference with protesters, introduces a female protester
प्रदर्शन में पुलिस द्वारा प्रताड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि एक अगर इस आवाज को दबाने की कोशिश कोई कर रहा है तो उसे हम दबाने नहीं देंगे। हम किसी को नहीं बख्शेंगे चाहे वह गृहमंत्री अमित शाह हो, पीएम नरेंद्र मोदी हो या फिर ज्ञानेश कुमार।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 10 जनपथ पर प्रेस को संबोधित किया। उनके साथ कुछ प्रदर्शनकारी छात्र साथ थे, जिन्हें प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया था। इन प्रदर्शनकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें प्रताड़ित किया।
एनएसयूआई की एक महिला कार्यकर्ता ने बताया कि हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें बुरी तरह से पीटा गया। सके बाद उन्हें थाने ले जाया गया, वहां भी उनके साथ मारपीट की गई।
राहुल गांधी ने कहा कि एक प्रोटेस्ट है, एक आवाज है, इस आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है। अगर इस आवाज को दबाने की कोई कोशिश कर रहा है तो उसे हम दबाने नहीं देंगे। उन्हें कहा कि हम किसी को नहीं बख्शेंगे चाहे वह गृहमंत्री अमित शाह हो, पीएम नरेंद्र मोदी हो या फिर ज्ञानेश कुमार। सभी पर कार्रवाई होगी।



