आमिर खान के भांजे अभिनेता इमरान को भारत छोड़ने का नोटिस, ज्ञानेश के खिलाफ प्रदर्शन में हुए थे शामिल

MediaIndiaLive

Actor Imran Khan ordered to leave India after participating in anti-CEC protest

Actor Imran Khan ordered to leave India after participating in anti-CEC protest
Actor Imran Khan ordered to leave India after participating in anti-CEC protest

यह कार्रवाई मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में शामिल होने के बाद की गई है। पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया था।

Actor Imran Khan ordered to leave India after participating in anti-CEC protest

सुर्खी…

  • आमिर खान के भांजे इमरान खान को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया इतिहासजानें
  • इमरान खान पर इमिग्रेशन एंड फॉरेन एक्ट 7 और 29 के तहत की गई कार्रवाई
  • इमरान खान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था
  • प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने इमरान खान समेत बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया था

फिल्म अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है। इमरान खान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। मुंबई पुलिस ने इमरान खान को हिरासत में भी लिया था। इमरान खान पर इमिग्रेशन एंड फॉरेन एक्ट 7 और 29 के तहत कार्रवाई की गई है।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने की सजा?

यह कार्रवाई मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में शामिल होने के बाद की गई है। पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया था। अब इमिग्रेशन एक्ट के तहत की गई इस कार्रवाई के बाद मामला फिर से चर्चा में आ गया है।

क्या है मामला

दरअसल, 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था। यह प्रदर्शन दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से किए जा रहे आंदोलन के समर्थन में था। प्रदर्शनकारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) से जुड़े विवाद को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इसी प्रदर्शन में इमरान खान भी शामिल हुए थे।

प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने इमरान खान समेत बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने अगस्त क्रांति मैदान और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी थी। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी की गई थी। इस दौरान इमरान को पुलिस वाहन में ले जाते हुए वीडियो भी सामने आए थे, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। हालांकि बाद में अभिनेता को रिहा कर दिया गया था।

इसके बाद मुंबई पुलिस ने प्रदर्शन से जुड़े मामले में इमरान खान और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की थी। अब अभिनेता को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिए जाने से यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। पुलिस की यह कार्रवाई इमरान के भारतीय नागरिक नहीं होने और भारत में रहते हुए राजनीतिक प्रदर्शन में हिस्सा लेने से जुड़ी है। इतिहासजानें

भारतीय जनता पार्टी नेता ने किया था विरोध

इस पूरे मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया ने भी इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर सवाल उठाया था कि क्या कोई विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शन में हिस्सा ले सकता है। सोमैया ने अभिनेता को भारत से बाहर भेजने की मांग भी की थी। उनके मुताबिक, इमरान विदेशी नागरिक हैं, और ऐसे में उनके प्रदर्शन में शामिल होने के मामले की जांच होनी चाहिए।

भारत छोड़ेंगे इमरान?

इमरान खान के मामले में ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड का मुद्दा भी चर्चा में रहा है। बता दें कि ओसीआई कार्ड भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों को भारत में रहने और कई तरह की सुविधाओं का लाभ उठाने की अनुमति देता है, लेकिन यह भारत की पूर्ण नागरिकता नहीं है। देसीउत्पाद खोजें

फिलहाल, इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिए जाने और उनके इसकी कॉपी रिसीव करने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर है कि इमरान खान इस नोटिस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और पुलिस की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरने से 34 बच्चों और एक शिक्षिका की मौत, 40 से ज़्यादा घायल

34 kids and a teacher killed more than 40 injured, as school roof collapses in Pakistan's Peshawar
34 kids and a teacher killed more than 40 injured, as school roof collapses in Pakistan's Peshawar

You May Like

error: Content is protected !!