
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, जापान के दक्षिणी कुमामोटो प्रांत में आज मंगलवार को 7।1 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है।
Strong 7.1-Magnitude. Quake Hits Southern Japan, Tsunami Alert Issued
जापान के क्यूशू क्षेत्र में 28 जुलाई 2026 को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है. जिससे यहां 3.28 फीट ऊंची लहरें उठी हैं. यह जानकारी जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी की तरफ से जारी की गई है. प्रशासन ने समुद्र के किनारे रहने वाले लोगों को तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने की सख्त हिदायत दी है. जापान सरकार की तरफ से भी कई प्रांतों में हाई अलर्ट जारी किया गया है.
जापान के इन प्रांतों में अलर्ट
जापान सरकार की तरफ से दक्षिणी क्यूशू द्वीप पर स्थित कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाज़ाकी प्रान्तों में आपातकालीन भूकंप अलर्ट घोषित किया है. जापानी भूकंपीय तीव्रता स्केल पर इस भूकंप को अधिकतम ‘शिंदो 7’ मापा गया है. इसका मतलब है कि झटके इतने तेज थे कि लोगों के लिए खड़ा रहना भी मुश्किल था. इस दौरान कई इमारतें ताश के पत्तों की तरह हिलने लगीं. भूकंप के बाद राहत एवं बचाव दल काम में जुटे हैं.
बुलेट ट्रेनें रुकी
जापान सरकार और स्थानीय प्रशासन ने क्यूशू शिनकानसेन में बुलेट ट्रेन सेवाओं को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है. प्रभावित क्षेत्रों में हाईवे बंद कर दिए गए हैं. जबकि इन इलाकों में बिजली-पानी की सप्लाई ठप होने की खबरें हैं. इसके अलावा क्षेत्र में स्थित परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा की जांच की जा रही है.
बता दें कि जापान दुनिया के सबसे खतरनाक भूकंपीय क्षेत्र यानी ‘प्रशांत रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है. यहां चार टेक्टोनिक प्लेट्स आपस में मिलती हैं, जिसके कारण धरती के भीतर लगातार हलचल होती रहती है. दुनिया भर में आने वाले कुल बड़े भूकंपों का करीब 18 प्रतिशत हिस्सा अकेले जापान में दर्ज होता है



