कोलंबिया में आतंकी हमला, पुल से गुजर रही बस को उड़ाया, 13 की मौत, तीन दर्ज़न से ज़्यादा घायल

sagar parvez

An explosive device kills 13 and injures 38 on a bus in southwestern Colombia as violence persists

An explosive device kills 13 and injures 38 on a bus in southwestern Colombia as violence persists
An explosive device kills 13 and injures 38 on a bus in southwestern Colombia as violence persists

काउका क्षेत्र के गवर्नर ऑक्टावियो गुजमान ने बताया कि यह विस्फोट काजिबियो नगर पालिका में पैनअमेरिकन हाईवे पर बस के गुजरने के दौरान किया गया। काउका की स्वास्थ्य सचिव कैरोलिना कामार्गो ने बताया कि घायलों में पांच बच्चे भी शामिल हैं।

An explosive device kills 13 and injures 38 on a bus in southwestern Colombia as violence persists

दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में शनिवार को एक बस में सफर कर रहे लोगों को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 38 लोग घायल हो गए।

देश के सेना प्रमुख ने इसे ‘‘आतंकी हमला’’ बताया है। इस क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी हिंसा लगातार बढ़ रही है।

काउका क्षेत्र के गवर्नर ऑक्टावियो गुजमान ने बताया कि यह विस्फोट काजिबियो नगर पालिका में पैनअमेरिकन हाईवे पर बस के गुजरने के दौरान किया गया। काउका की स्वास्थ्य सचिव कैरोलिना कामार्गो ने बताया कि घायलों में पांच बच्चे भी शामिल हैं।

कोलंबिया सशस्त्र बलों के कमांडर जनरल ह्यूगो लोपेज ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह ‘‘आतंकी कृत्य’’ है और इसके लिए ‘‘इवान मोर्दिस्को’’ नामक कुख्यात अपराधी के गिरोह तथा जैमी मार्टिनेज गुट को जिम्मेदार ठहराया।

दोनों गुट अब भंग हो चुके कोलंबिया के रिवॉल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज के असंतुष्ट धड़े हैं, जो अब भी इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन गुटों ने 2016 में सरकार के साथ हुए शांति समझौते को नहीं माना था।

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि कई आदिवासी लोगों समेत निर्दोष नागरिकों को मारने वाले लोग आतंकवादी, फासीवादी और मादक पदार्थ के तस्कर हैं।

यह हाल के दिनों में सार्वजनिक ढांचे को निशाना बनाकर किए गए कई विस्फोटों की कड़ी में ताजा हमला है। पिछले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में कम से कम 26 हिंसक घटनाएं हुई हैं।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

6.1 तीव्रता के भूकंप के तेज झटकों से हिली जापान की धरती, लोगों में दहशत

A strong 6.1 mag. earthquake struck off the coast of Japan's Hokkaido Island
A strong 6.1 mag. earthquake struck off the coast of Japan's Hokkaido Island

You May Like

error: Content is protected !!