उप्र: महोबा में 3 साल की मासूम बच्ची से चंदन ने किया दुष्कर्म, हाल में, हाथरस में सनातनी बेटे ने अपनी मां (63 साल) का रेप किया था

MediaIndiaLive

UP | 25 year old Chandan raped a 3-year-old innocent girl in Mahoba, India

UP | 25 year old Chandan raped a 3-year-old innocent girl in Mahoba, India
UP | 25 year old Chandan raped a 3-year-old innocent girl in Mahoba, India

UP | 25 year old Chandan raped a 3-year-old innocent girl in Mahoba, India

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के एक गांव में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना के समय बच्ची के माता-पिता खेत में मजदूरी करने गए थे। बच्ची पास की एक झोपड़ी में लेटी हुई थी।

आरोप है कि इसी दौरान गांव के एक युवक ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। मासूम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

मासूम को अकेला देख की हैवानियत

बता दें कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। हालांकि, इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोश में हैं और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। झोपड़ी में मासूम को अकेला पाकर दरिंदे ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।

खेत में मजदूरी करने गए थे पीड़िता के माता-पिता

अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि कबरई थाना क्षेत्र के एक गांव में पीआरवी के माध्यम से घटना की सूचना पुलिस को मिली कि मजदूर दंपति खेत में काम कर रहे थे और उनकी 3 साल की बेटी पास की झोपड़ी में थी। इसी दौरान, गांव के ही 25 साल के एक युवक चंदन सिंह पुत्र छोटे सिंह ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

हिरासत में लिया गया आरोपी युवक

उन्होंने कहा कि इस पर पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सबूत जमा किए हैं। एसएसपी वंदना सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कलयुगी बेटे ने नशे में किया मां का रेप

इससे पहले, हाल में हाथरस में कलयुगी बेटे ने 63 साल की अपनी मां का रेप कर दिया था। उसने नशे में धुत होकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

17 हजार फीट पर इंडिगो फ्लाइट पर 110 यात्रियों पर गिरी बिजली, ओलावृष्टि से हुआ नुकसान

IndiGo Flight To Lucknow | 110 people was hit by lightning at 17,000 feet; nose damaged but plane landed safely
IndiGo Flight To Lucknow | 110 people was hit by lightning at 17,000 feet; nose damaged but plane landed safely

You May Like

error: Content is protected !!