राजस्थान: BJP के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या की, खनन को लेकर ग्रामीण थे नाराज़

MediaIndiaLive

Rajasthan’s Former BJP MLA Atar Singh Bhadana Killed In Mob Attack Following Over Mining Dispute, India

Rajasthan's Former BJP MLA Atar Singh Bhadana Killed In Mob Attack Following Over Mining Dispute, India
Rajasthan’s Former BJP MLA Atar Singh Bhadana Killed In Mob Attack Following Over Mining Dispute, India

SMS अस्पताल के थानाधिकारी जितेंद्र कुमार के अनुसार, अतर सिंह ने रविवार रात करीब 11:30 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Rajasthan’s Former BJP MLA Atar Singh Bhadana Killed In Mob Attack Following Over Mining Dispute, India

राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना से पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना (68) की हमले में मौत हो गई। उनकी पत्नी कमलेश के मुताबिक, अतर सिंह रविवार शाम करीब 6:30 बजे भौंड़ा गांव स्थित अपने क्रेशर खनन प्लांट पर पहुंचे थे। इसी दौरान 70 से 80 लोगों की भीड़ ने उन पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया।

इलाज के दौरान भड़ाना ने तोड़ा दम

हमले में अतर सिंह के साथ उनके सहयोगी गगन शर्मा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले वैर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से अतर सिंह को जयपुर और गगन शर्मा को भरतपुर रेफर किया गया। SMS अस्पताल के थानाधिकारी जितेंद्र कुमार के अनुसार, अतर सिंह ने रविवार रात करीब 11:30 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

भड़ाना के प्लांट पर पहुंचने के बाद विवाद फिर भड़का

ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले करीब दो साल से वे इस मुद्दे पर बीच-बीच में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। पिछले एक साल से क्रेशर बंद था और उसे दोबारा चालू करवाने की कोशिश की जा रही थी। रविवार को भड़ाना के प्लांट पर पहुंचने के बाद विवाद फिर भड़क गया। घटना को लेकर दोनों पक्षों के आरोप अलग-अलग हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले 10-15 दिनों से शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे।

ग्रामीणों ने कहा है रविवार शाम भड़ाना पक्ष के कई लोग वहां पहुंचे और उन्हें धरना स्थल से हटा दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, इसके बाद विवाद बढ़ा और दोनों तरफ से लाठी-पत्थर चलने लगे। इसी संघर्ष में भड़ाना गंभीर रूप से घायल हुए

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'दिल्ली को किला बना दिया, मोदी सरकार CEC को बचा रही', राहुल गांधी प्रेस को कर रहे संबोधित

Rahul Gandhi addresses media ahead of INDIA bloc march against CEC Gyanesh Kumar in Delhi
Rahul Gandhi addresses media ahead of INDIA bloc march against CEC Gyanesh Kumar in Delhi

You May Like

error: Content is protected !!