
मध्यप्रदेश के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास तेज बारिश के बाद उफनाए बरसाती नाले में श्रद्धालुओं की कार बह गई। हादसे में 3 बच्चों, 2 महिलाओं और 3 पुरुषों समेत 8 लोगों की मौत हो गई।
Madhya Pradesh: 8 killed after car swept away in drain near Nalkheda temple, India
सुर्खी …
- मां बगलामुखी मंदिर के पास बरसाती नाले में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई,
- हादसे में 8 लोगों की मौत।
- हादसे में 3 पुरुष, 2 महिलाएं और 3 बच्चों की जान गई है।
- रात में हुई भारी बारिश के बाद नाले का बहाव तेज हो गया था, जिससे कार पानी की चपेट में आ गई।
मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में रात बड़ा हादसा हो गया। मां बगलामुखी मंदिर के पास तेज बारिश के बाद उफनाए बरसाती नाले में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई। हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौत की खबर है। मृतकों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, सभी श्रद्धालु मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए नलखेड़ा पहुंचे थे। रात में इलाके में हुई तेज बारिश के कारण बरसाती नाले में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। इसी दौरान श्रद्धालुओं की कार नाले की चपेट में आ गई और तेज बहाव के साथ पानी में बह गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन और रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई, जिसके बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीम को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। प्रशासनिक अमला लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और नाले में राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
मृतकों की पहचान की जा रही
हादसे में जान गंवाने वाले 8 लोगों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। प्रशासन की ओर से मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। साथ ही उनके परिजनों तक घटना की सूचना पहुंचाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रात में हुई तेज बारिश के बाद नाले का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ गया था। इसी दौरान श्रद्धालुओं की कार पानी की चपेट में आ गई। फिलहाल प्रशासन की टीमें पूरे घटनाक्रम की जांच और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।




