दिल्ली: विश्वास नगर में घर में लगी आग, सो रहे 6 लोगों में से 4 की मौत 2 झुलसे, इ-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट स्पार्क से लगी आग

MediaIndiaLive

Delhi | 4 Dead, 2 Injured After Blaze Hits House With E-Rickshaw Charging Point, India

Delhi | 4 Dead, 2 Injured After Blaze Hits House With E-Rickshaw Charging Point, India
Delhi | 4 Dead, 2 Injured After Blaze Hits House With E-Rickshaw Charging Point, India

दिल्ली के विश्वास नगर में रविवार तड़के घर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग झुलस गए। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय यह सभी लोग सो रहे थे।

Delhi | 4 Dead, 2 Injured After Blaze Hits House With E-Rickshaw Charging Point, India

सुर्खी…

  • दिल्ली के विश्वास नगर में रविवार तड़के एक घर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य झुलस गए।
  • हादसे के समय घर में 6 लोग सो रहे थे। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन चल रहा था।
  • दमकलकर्मियों ने सभी छह लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चार को मृत घोषित कर दिया गया।

दिल्ली के विश्वास नगर में रविवार तड़के एक घर में लगी आग ने 4 लोगों की जान ले ली। हादसे के समय घर के अंदर 6 लोग सो रहे थे। आग इतनी तेजी से फैली कि सभी इसकी चपेट में आ गए। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छह लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चार लोगों को बचाया नहीं जा सका। दो अन्य झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है।

विश्वास नगर में घर में कैसे लगी आग?

यह घटना शाहदरा जिले के फर्श बाजार थाना क्षेत्र में यूनिटी मॉल के पास गली नंबर 11 की है। अधिकारियों के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 4:15 बजे लगभग 60 वर्ग गज में बने मकान के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी। यहां ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन चल रहा था।

बताया गया कि आग की एक चिंगारी उठी और देखते ही देखते पूरे घर में फैल गई। उस वक्त घर के अंदर 6 लोग सो रहे थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस तथा दमकल विभाग को सूचना दी गई।

दमकल की चार गाड़ियों ने संभाला मोर्चा, 4 लोगों की मौत


सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के साथ घर में फंसे लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया। सुबह करीब पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान छह लोगों को बाहर निकालकर हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया। वहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो अन्य का इलाज जारी है। शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि दोनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

वजीरपुर की फैक्ट्री में भी लगी आग

दिल्ली में आग की दूसरी घटना उत्तर-पश्चिम जिले के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में हुई। यहां बी-85 स्थित प्लास्टिक के सैनिटरी आइटम बनाने वाली एक फैक्ट्री में रविवार सुबह करीब 3:50 बजे आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां, दो पानी के टैंकर और एक क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल मौके पर भेजा गया।

करीब 200 वर्ग गज में बनी इस इमारत में ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल थी। फैक्ट्री में रखे कार्डबोर्ड के डिब्बों तक भी आग फैल गई और पूरी फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गई। सुबह 4:05 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया, जबकि अभियान करीब 5:20 बजे समाप्त हुआ। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Follow Us on… 𝕏 Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झारखंड में रांची-पटना हाईवे पर तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो भारी वाहन से टकराई 4 मासूम समेत 13 लोगों की मौत

13 Killed Including 4 minors, One Injured As Speeding SUV On Way To Jharkhand Temple Rams Into Heavy Vehicle In Jharkhand, India
13 Killed Including 4 minors, One Injured As Speeding SUV On Way To Jharkhand Temple Rams Into Heavy Vehicle In Jharkhand, India

You May Like

error: Content is protected !!