मिस्र की राजधानी काहिरा में तेल टैंकर पलटने के बाद भीषण आग, 31 लोगों की मौत और 21 घायल, कई वाहन खाक

MediaIndiaLive

31 killed, 21 injured Several vehicles reduced to ashes as fuel truck overturns, sparks massive fire in Egypt’s Cairo

31 killed, 21 injured Several vehicles reduced to ashes as fuel truck overturns, sparks massive fire in Egypt's Cairo
31 killed, 21 injured Several vehicles reduced to ashes as fuel truck overturns, sparks massive fire in Egypt’s Cairo

टैंकर पलटने के बाद आग तेजी से दूसरे वाहनों तक फैल गई और लोग जलती हुई कारों के अंदर फंस गए। बचावकर्मी पीड़ितों को वाहनों से निकाल रहे थे

31 killed, 21 injured Several vehicles reduced to ashes as fuel truck overturns, sparks massive fire in Egypt’s Cairo

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास के मुख्य हाईवे पर तेल टैंकर पलटने के बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई जबकि 21 घायल हैं। हादसा ग्रेटर काहिरा क्षेत्र के गीजा में स्थित घनी आबादी वाले जिल अल-वराक में हुआ।

आग की चपेट में कार और बाइक मिलाकर कुल 27 गाड़ियां जलकर खाक हो गई, जिससे भारी तबाही हुई।

अधिकारियों ने कहा कि हताहतों की संख्या और नुकसान के दायरे का अभी भी आकलन किया जा रहा है। जिन पीड़ितों की पहचान नहीं हो पाई है उनके DNA सैंपल लेने के आदेश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रेस्क्यू के दौरान घायलों को ले जाने के लिए मौके पर 39 एंबुलेंस तैनात की गईं।

जलती कारों में फंस गए लोग

टैंकर पलटने के बाद आग तेजी से दूसरे वाहनों तक फैल गई और लोग जलती हुई कारों के अंदर फंस गए। बचावकर्मी पीड़ितों को वाहनों से निकाल रहे थे और फायरकर्मी आग को काबू करने की कोशिश कर रहे थे। घटना के एक चश्मदीद ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि आग लगने के समय कई लोग गाड़ियों के अंदर फंस गए थे। उन्होंने यह भी देखा कि जलती हुई गाड़ियों से 8 शव निकाले गए।

मिस्र के स्वास्थ्य मंत्री खालिद अब्देल गफ्फार ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मृतकों की संख्या अभी शुरुआती है और इसमें बढ़ोतरी हो सकती है। राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी ने हादसे में मारे गए लोगों और घायलों के प्रति संवेदना जाहिर की।

घटनास्थल पर भयावह मंजर

सोशल मीडिया पर आए वीडियो में हादसे की जगह भयावह मंजर दिखाई दिया है। घटनास्थल पर जली हुई कारें, बाइक और सड़क पर बिखरा मलबा नजर आ रहा है। एक चश्मदीद ने उस समय मची अफरा-तफरी के बारे में बताते हुए कहा कि बहुत भयावह मंजर था। उन्होंने कहा, “कारें जलकर खाक हो गई थीं और लोग उनके अंदर ही थे। उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।”


कैसे लगी आग?

मिस्र के सरकारी मीडिया ने बताया कि टैंकर पलटने के बाद पेट्रोल तेजी से फैल गया जिससे आग ने गाड़ियों को चपेट में ले लिया। अल-अहराम अखबार ने जांच से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया कि एक तेल टैंकर हाईवे से गुजर रहा था, तभी उसके सामने हाई-वोल्टेज तार गिर गया। ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और टैंकर सड़क के बीच डिवाइडर को पारकर पलट गया। इसके बाद जोरदार आग लग गई। टैंकर एक प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर का बताया गया है।

Follow Us on… 𝕏 Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुजफ्फरनगर दंगे में हुए तिहरे हत्याकांड में 13 साल बाद फैसला, 8 आरोपी बरी, शिकायतकर्ता समेत 33 गवाहों ने कोर्ट में बदले बयान

UP | Muzaffarnagar riots: 8 acquitted in 2013 riots tripple murder case for lack of evidence
UP | Muzaffarnagar riots: 8 acquitted in 2013 riots tripple murder case for lack of evidence
error: Content is protected !!