उत्तराखंड: धर्मनगरी हरिद्वार में 11 महीने की मासूम से बलात्कार, आरोपी सौरभ फरार, बच्ची हायर सेंटर रेफर

MediaIndiaLive

Uttarakhand: 11-month-old infant raped in Haridwar; accused Saurabh absconding, child referred to a higher medical center

सौरभ ने पास में ही किराए पर कमरा लिया हुआ था। रविवार देर रात बच्ची रो रही थी और उसकी मां खाना बना रही थी।

Uttarakhand: 11-month-old infant raped in Haridwar; accused Saurabh absconding, child referred to a higher medical center

उत्तराखंड/ हरिद्वार: शहर कोतवाली क्षेत्र में 11 माह की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गया है। फिलहाल पीड़िता को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जबकि एक टीम फरार आरोपित की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, देवरिया उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति हरिद्वार ओद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करते हैं।

कुछ दिन पहले भागलपुर बिहार निवासी सौरभ भी इस फैक्ट्री में काम करने के लिए आया था। सौरभ ने पास में ही किराए पर कमरा लिया हुआ था। रविवार देर रात बच्ची रो रही थी और उसकी मां खाना बना रही थी। आरोप है कि सौरभ ने बच्ची को चुप करने के बहाने उठाया और अपने कमरे में ले गया।

कुछ देर बाद बच्ची की चीख सुनकर मां दौड़कर पहुंची तो मासूम को बदहवास पाया। तभी आरोपित वहां से निकलकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और बच्ची को तुरंत अस्पताल भिजवाया।

गंभीर हालत देखते हुए बच्ची को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शहर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मासूम से दुष्कर्म के मामले में आरोपित के खिलाफ पॉक्सो व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, एक टीम उसकी तलाश कर रही है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तमिलनाडु में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, 40 हजार मुर्गियों को मारा गया, 3 महीने तक ब्रॉयलर फार्मिंग पर रोक, बढ़ाई गई निगरानी

Bird flu alert | Tamil Nadu culls 40000 chickens in Cuddalore, India
Bird flu alert | Tamil Nadu culls 40000 chickens in Cuddalore, India

You May Like

error: Content is protected !!