उत्तराखंड/ हरिद्वार: स्वामी इंद्रदेव को बलात्कार और गंभीर आरोपों के चलते आखिरकार महामंडलेश्वर पद से निष्कासित किया गया

MediaIndiaLive

UK/ Haridwar | Swami Indradev has finally been expelled from the position following rape case and other serious charges

वृंदावन सेवाश्रम में महाराष्ट्र की महिला से रेप और धमकी मामले में निरंजनी अखाड़े ने आरोपों से घिरे स्वामी इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटा दिया है।

UK/ Haridwar | Swami Indradev has finally been expelled from the position following rape case and other serious charges

वृंदावन के सेवाधाम आश्रम से जुड़े लोकप्रिय कथावाचक स्वामी इंद्रदेव महाराज पर महाराष्ट्र की एक महिला ने दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत के बाद महाराष्ट्र में इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने भी बड़ी कार्रवाई की है। अखाड़े ने स्वामी इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से निष्कासित कर दिया है।

‘

पीड़िता महिला का आरोप है कि स्वामी इंद्रदेव खुद को भगवान और सर्वशक्तिमान बताकर उस पर अपनी बात मानने का दबाव बनाते थे। कथित तौर पर वह कहते थे, ‘मैं भगवान हूं, मैं ही ईश्वर हूं, मैं ही सब कुछ हूं, मेरी बात मानो।’

निरंजनी अखाड़े ने ऐक्शन लिया

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने स्वामी इंद्रदेव को पद से हटाए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इंद्रदेव के खिलाफ यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप सामने आने के बाद अखाड़े ने उन्हें महामंडलेश्वर पद से निष्कासित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब अखाड़े का स्वामी इंद्रदेव महाराज से कोई संबंध नहीं है।

अखाड़े के कार्यक्रमों से भी दूरी बनाए रखी

डॉ. रविंद्र पुरी ने बताया कि स्वामी इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद दिए जाने के बाद से वह अखाड़े के किसी भी धार्मिक या अन्य कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि अखाड़ों की अपनी परंपरा, मर्यादा और प्रतिष्ठा होती है। इनकी गरिमा बनाए रखना अखाड़े की जिम्मेदारी है। संत परंपरा की छवि को प्रभावित करने वाले मामलों को गंभीरता से लिया जाता है और ऐसे मामलों में लापरवाही नहीं बरती जा सकती।

महाराष्ट्र में जीरो एफआईआर

स्वामी इंद्रदेव के खिलाफ महाराष्ट्र की एक महिला की शिकायत के आधार पर महाराष्ट्र में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ से लापता दोनों SPO के गोलियों से छलनी शव बरामद, हथियार गायब, मचा हड़कंप

Bullet-riddled bodies of two missing SPOs recovered in J-K's Kishtwar, India
Bullet-riddled bodies of two missing SPOs recovered in J-K's Kishtwar, India

You May Like

error: Content is protected !!