पंजाब: यो यो हनी सिंह के भतीजे विदित सहित 2 की मौत, खड़े ट्रैक्‍टर से टकराई बेकाबू कार, पार्टी से लौट रहे थे

MediaIndiaLive

Punjab | Singer Honey Singh’s Nephew Vidit Olak Among Two Killed In Jalandhar Car Accident, India

Punjab | Singer Honey Singh's Nephew Vidit Olak Among Two Killed In Jalandhar Car Accident, India
Punjab | Singer Honey Singh’s Nephew Vidit Olak Among Two Killed In Jalandhar Car Accident, India

मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह के भतीजे विदित ओलक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के हुआ।

Punjab | Singer Honey Singh’s Nephew Vidit Olak Among Two Killed In Jalandhar Car Accident, India

मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह के भतीजे विदित ओलक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के हुआ। कार में विदित के साथ उनका एक दोस्त भी था।

दोनों बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे, जब तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। क्षतिग्रस्‍त कार की तस्‍वीरें सामने आई हैं। इस हादसे में दोनों कार सवार की जान चली गई। पुलिस जहां मामले की जांच में जुटी है, वहीं हनी सिंह ने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी शेयर की है। वह इस दर्दनाक घटना से कराह उठे हैं।

विदित ओलक, यो यो हनी सिंह के भतीजे थे, जबकि उनके पिता पंजाबी म्यूजिक कंपनी ‘स्पीड रिकॉर्ड्स’ के मालिक दिनेश ओलक हैं। विदित के साथ जिस दोस्त की मौत हुई है, उसकी पहचान ‘पैपी स्वीट्स’ के मालिक के बेटे आरव तलवार के रूप में हुई है।

पुलिस लाइंस इलाके के पास फ्लाईओवर पर हुआ हादसा

‘इंडिया टुडे’ के मुताबिक, रविवार तड़के यह हादसा पुलिस लाइंस इलाके के पास एक फ्लाईओवर पर हुआ। विदित और आरव वोक्सवैगन कार में सवार थे। गाड़ी तेज रफ्तार में थी और अचानक अपना संतुलन खो बैठी है। कार सीधे जाकर सड़क पर खड़ी नगर निगम की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई। दोनों दोस्त एक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे।
हनी सिंह का पोस्‍ट- ये मेरे लिए ये दुखों से भरा दशक है, भोलेनाथ मेहर मेहर

हनी सिंह ने हादसे के तुरंत बाद भतीजे की मौत को लेकर एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी शेयर की। सिंगर ने लिखा, ‘ये मेरे लिए ये दुखों से भरा दशक है। मैंने अपने भतीजे को खो दिया। यह तोड़ने वाला है। भोले नाथ मेहर, मेहर।

पुलिस का आया बयान- कचरा उठाने के लिए खड़ी थी निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली

इस बीच, हादसे की जानकारी देते हुए बारादरी पुलिस स्टेशन के SHO साहिल चौधरी ने बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना तड़के करीब 3 बजे मिली। उस समय नगर निगम के सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर की सफाई कर रहे थे। कचरा इकट्ठा करने के लिए उन्होंने वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर रखी थी। यह तेज रफ्तार कार बीएमसी चौक से बीएसएफ चौक की ओर जा रही थी, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फ्लाईओवर पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

हादसे से पहले कार में सवार थे 5 लोग, 3 पहले ही उतर चुके थे

SHO ने बताया कि हादसे से पहले वोक्सवैगन कार में पांच लोग सवार थे। इनमें से विदित ओलाक और आरव तलवार की मौत हो गई, जबकि बाकी तीन लोग पहले ही अपने घर लौट चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया। परिजनों ने आगे कोई कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिए गए।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!