हिसार में रोडवेज कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 260 बसों का संचालन ठप

MediaIndiaLive

An indefinite strike by Haryana Roadways employees has completely halted public transport services in Hisar, 260 buses to a standstill, India

हरियाणा रोडवेज के हिसार और हांसी डिपो में कर्मचारियों ने शनिवार सुबह 4 बजे से अनिश्चितकालीन चक्का जाम शुरू कर दिया। इसके चलते करीब 260 बसों का संचालन प्रभावित हुआ है।

An indefinite strike by Haryana Roadways employees has completely halted public transport services in Hisar, 260 buses to a standstill, India

हरियाणा रोडवेज के हिसार डिपो में शनिवार सुबह चार बजे से रोडवेज कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। सांझा संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारी पिछले 40 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

शुक्रवार शाम को प्रशासन के साथ हुई वार्ता विफल होने के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन को अनिश्चितकालीन करने का फैसला लिया। चक्का जाम के चलते हिसार और हांसी डिपो की करीब 260 बसों का संचालन प्रभावित हुआ है।

शनिवार तड़के चार बजे से ही रोडवेज कर्मचारी डिपो के मुख्य गेट पर पहुंच गए और मोर्चा संभाल लिया। कर्मचारियों ने बसों को बाहर निकलने से रोक दिया, जिसके चलते बसों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया। सुबह चंडीगढ़ जाने वाली बस को भी कर्मचारियों ने वर्कशॉप और बस स्टैंड से बाहर नहीं निकलने दिया। कर्मचारियों के आंदोलन के कारण सुबह से ही यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारियों की मुख्य मांगों में रात्रि ठहराव भत्ता, टीए (यात्रा भत्ता) और ओवरटाइम का भुगतान शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से इन मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। इसी के विरोध में सांझा संघर्ष समिति के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन चक्का जाम करने का निर्णय लिया है।

इससे पहले शुक्रवार शाम को एसडीएम ज्योति मित्तल की अध्यक्षता में रोडवेज यूनियन के प्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच वार्ता हुई थी। हालांकि, यह बैठक बेनतीजा रही। कर्मचारियों और प्रशासन के बीच मांगों को लेकर सहमति नहीं बन पाई। वार्ता विफल होने के बाद यूनियन ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार सुबह चार बजे से चक्का जाम और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

वहीं, रोडवेज प्रशासन बसों का संचालन दोबारा शुरू करवाने के प्रयास में जुटा है। हिसार डिपो के महाप्रबंधक (जीएम) राहुल मित्तल ने बताया कि प्रशासन लगातार स्थिति सामान्य करने का प्रयास कर रहा है। यात्रियों को हो रही असुविधा को देखते हुए उच्च अधिकारियों और जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर बातचीत की जा रही है।

कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। ऐसे में हिसार और हांसी से बसों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'कांटे' जैसी हिट फ़िल्में देने वाले फिल्म मेकर संजय गुप्ता का निधन, कल रात बाथरूम में गिरने की वजह से हुई मौत

'Shootout at Lokhandwala' director Sanjay Gupta passes away following fatal fall in bathroom, India
'Shootout at Lokhandwala' director Sanjay Gupta passes away following fatal fall in bathroom, India

You May Like

error: Content is protected !!