
बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की कई हस्तियां उनके घर पहुंचीं, लेकिन कई बड़े सितारे नहीं आए। इससे अभिनेता रजा मुराद आहत नजर आए।
Raza Murad slams Bollywood stars for not attending Mushtaq Khan’s funeral: ‘‘Serve like waiters at weddings’:
दिग्गज अभिनेता मुश्ताक खान ने मुंबई के नानवटी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की कई हस्तियां उनके घर पहुंचीं, लेकिन कई बड़े सितारे नहीं आए। इससे अभिनेता रजा मुराद आहत नजर आए।
रजा मुराद ने जताई नाराजगी
रजा मुराद ने कहा, ‘अफसोस की बात ये है कि कोई भी स्टार उन्हें अपना आखिरी सलाम पेश करने नहीं आया. जबकि बहुत से उनके साथी, एक्टर्स सब आए, लेकिन कोई बड़ा चेहरा नहीं आया.’
वीडियो ये उन्होंने आगे कहा, हां अगर किसी उद्योगपति के बेटे की शादी होती, तो ये स्टार न सिर्फ वहां शिरकत करते बल्कि वेटर्स की तरह गेस्ट को सर्व भी करते, लेकिन उस शख्स के जनाजे पर किसी के शिरकत नहीं की, जिसने अपने 50 साल इस फिल्म इंडस्ट्री को दिए हैं.’
रजा मुराद ने किसी खास सेलिब्रिटी का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा कि ये देखकर दुख हुआ कि कुछ एक्टर्स मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 50 मिनट का समय भी नहीं निकाल पाए.
रजा मुराद ने कहा, ‘न उन्होंने किसी की चमचागिरी की, वो बस अपने काम के बलबूते पर यहां तक पहुंचे हैं.’ अपनी बात खत्म करते हुए रजा मुराद ने सभी को याद दिलाया कि पैसा और शोहरत हमेशा साथ नहीं रहते.
क्या हुआ था मुश्ताक खान को?
बता दें, मुश्ताक खान का 24 सितंबर को निधन हो गया. वो पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और गुरुवार को उन्होंने आखिरी सांस ली. वो कैंसर से जूझ रहे थे.
अंतिम संस्कार में पहुंचे ये सितारे
25 सितंबर को उनके जनाजे पर अन्नू कपूर, गजेंद्र चौहान और रजत बेदी, जया भट्टाचार्य और राजपाल यादव समेत कुछ सितारे नजर आए.



