उत्तर प्रदेश: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जेवर इलाके में स्लीपर बस में लगी आग, जिंदा जले 9 यात्री

MediaIndiaLive

9 burnt alive as bus catches fire on Yamuna Expressway in Greater Noida, India

9 burnt alive as bus catches fire on Yamuna Expressway in Greater Noida, India
9 burnt alive as bus catches fire on Yamuna Expressway in Greater Noida, India

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यचलती स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से करीब 32 किलोमीटर आगे हुई। हादसे में में 9 यात्रियों की मौत हो गई है

9 burnt alive as bus catches fire on Yamuna Expressway in Greater Noida, India

सुर्खी …

  • ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में भीषण आग लगने से 9 यात्रियों की मौत।
  • हादसा जीरो पॉइंट से करीब 32 किलोमीटर आगे जेवर थाना क्षेत्र में हुआ, बस में करीब 40 से 50 यात्री थे सवार।
  • आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों ने जान बचाने के लिए बस से कूदने लगे।
  • दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ययमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर कार्गो एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही एक टूरिस्ट स्लीपर बस में आग लग गई. इस भीषण अग्निकांड में 9 यात्रियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई यात्री झुलस गए. आग इतनी भयावह थी कि मृतकों के शव पूरी तरह झुलस चुके हैं. इससे उनकी मौके पर शिनाख्त कर पाना मुश्किल हो रहा है. इन शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्‍ट कराया जाएगा. परिजनों के सैंपल का मिलान होने के बाद ही शवों को उनके सुपुर्द किया जाएगा.

कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात यह स्लीपर बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से यात्रियों को लेकर उत्तर प्रदेश के महोबा के लिए रवाना हुई थी. जैसे ही बस ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर कार्गो एयरपोर्ट के पास पहुंची, उसमें अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस धू धू कर जलने लगी. बस के भीतर अफरा तफरी का माहौल बन गया. कुछ यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर और कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन 9 लोग आग की लपटों के बीच फंस गए और उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका. रात लगी इस भीषण आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड की टीम को लगभग 4 घंटे का समय लगा. तड़के 3 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका. आग की तीव्रता से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि बस में अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री मौजूद हो सकती है.

डीएनए सैंपल से होगी मृतकों की पहचान

9 शवों को नोएडा के सेक्टर 94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस लाया गया. शवों की पहचान करना मुमकिन नहीं है. पुलिस के मुताबिक बस की ऑनलाइन व ऑफलाइन टिकट बुकिंग लिस्ट के आधार पर यात्रियों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रहा है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शवों की आधिकारिक पुष्टि के लिए परिजनों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा. परिजनों के सैंपल का मिलान होने के बाद ही शवों को उनके सुपुर्द किया जाएगा. घटना की सूचना मिलते ही उन लोगों के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने लगे हैं, जिनके रिश्तेदार इस बस में सवार थे और रात से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है. अपनों की तलाश में पहुंचे परिजनों के रोने बिलखने से माहौल बेहद गमगीन है.

बदहवास पहुंच रहे परिजन

पोस्टमार्टम हाउस पर बदहवास हालत में पहुंचे एक युवक ने बताया कि उसकी मां और भाई लापता हैं. पुलिस भी कुछ जानकारी नहीं दे पा रही है. वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे प्रदीप गुप्ता ने बताया कि उनकी सास दिल्ली से बस में सवार होकर राठ जा रहीं थी. वह मिसिंग हैं. राज कल्पना ट्रेवल एजेंसी से हमारे साले के पास घटना की सूचना गयी थी. घटनास्थल पर पहुंचे तो पता चला कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है लेकिन अस्पताल में भी वह नहीं है. इसके बाद पुलिस ने हमें सेक्टर 94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर भेज दिया है.

पुलिस कार्रवाई और जांच के आदेश

घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बस चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया है. उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर गहन पूछताछ की जा रही है.पुलिस इस जांच में भी जुटी है कि क्या बस में आग बुझाने के पर्याप्त सुरक्षा उपकरण मौजूद थे या नहीं. इसके साथ ही आग लगने के मुख्य कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है.

घायलों का इलाज जारी, अन्य यात्रियों को भेजा गया गंतव्य हादसे में घायल हुए यात्रियों को इलाज के लिए पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं. वहीं दूसरी ओर, जो यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए थे, उन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा रात में ही दूसरी बस की व्यवस्था करके उनके गंतव्य (महोबा व आसपास के इलाकों) के लिए रवाना कर दिया गया था. फिलहाल सेक्टर 94 पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भारी पुलिस बल और एम्बुलेंस तैनात हैं, जिससे किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!