
नवी मुंबई नगर निगम की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा गया, “तेज हवाओं के साथ हो रही भारी बारिश को देखते हुए, नागरिकों से अपील की जाती है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
Mumbai issues work from home advisory for private offices, some govt offices to observe half day amid heavy rains, India
मुंबई में भारी बारिश की वजह से स्थिति गंभीर हो गई है। लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। नवी मुंबई नगर निगम की ओर इमरजेंसी नंबर जारी किया गया है।
पुणे-मुंबई कनेक्टिंग लिंक रोड पर पुणे से मुंबई जाने वाली लेन में टनल 2 के एग्जिट के पास जबरदस्त बारिश के बीच भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हुआ है। सुरक्षा कारणों से, सुबह 4 बजे से ही ट्रैफिक को दूसरे रास्ते पर डायवर्ट कर दिया गया है। हाईवे ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। यात्रियों को सलाह दी गई कि अगर हो सके तो यात्रा करने से बचें।
नवी मुंबई नगर निगम की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा गया, “तेज हवाओं के साथ हो रही भारी बारिश को देखते हुए, नागरिकों से अपील की जाती है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। मौजूदा इमरजेंसी हालात को देखते हुए, नागरिकों से अनुरोध है कि वे आपदा प्रबंधन के हेल्पलाइन नंबरों को अपने पास रखें।”
नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन सेंट्रल डिजास्टर मैनेजमेंट सेल की ओर से लैंडलाइन 022 27567060, 27567061 और टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800222309, 1800222310 जारी किए गए। नगर निगम की ओर से लिखा गया, “किसी भी इमरजेंसी, बाढ़, पेड़ गिरने, भूस्खलन, सड़क जाम होने या आपदा से जुड़ी अन्य घटनाओं की स्थिति में, नागरिकों से अनुरोध है कि वे तुरंत ऊपर दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें और एनएमएमसी प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सलाह का पालन करें।”
आकाशा एयरलाइन ने लोगों की सहूलियत के लिए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “मुंबई, पुणे और गोवा में भारी बारिश के कारण हमारे नेटवर्क पर कुछ उड़ानें देर से चल सकती हैं। हम समझते हैं कि इससे आपकी यात्रा की योजनाओं में असुविधा हो सकती है और हम आपसे धैर्य और समझदारी की उम्मीद करते हैं। हालाँकि यह स्थिति पूरी तरह से हमारे नियंत्रण से बाहर है, फिर भी आप निश्चिंत रहें कि हमारी टीमें आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार हैं। कृपया एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान का स्टेटस वेबसाइट पर चेक कर लें।”




