मप्र-झारखंड-छत्तीसगढ़ में कुदरत का कहर, आंधी-बिजली से 18 की मौत, उत्तराखंड में घरों-स्कूलों में घुसा मलबा

MediaIndiaLive

18 killed, eight injured in lightning strikes in MP, Jharkhand and Chhattisgarh, India

18 killed, eight injured in lightning strikes in MP, Jharkhand and Chhattisgarh, India
18 killed, eight injured in lightning strikes in MP, Jharkhand and Chhattisgarh, India

देवभूमि उत्तराखंड में तो बारिश से हालात बिगड़ गए, चमोली में देर रात भारी बारिश के बाद कई जगह मलबा घुसने की घटनाएं सामने आईं। बादल फटने जैसी घटना से स्कूल, 8 बड़ी गाड़ियां, एंबुलेंस और मकानों में मलबा घुस गया।

18 killed, eight injured in lightning strikes in MP, Jharkhand and Chhattisgarh, India

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है, लेकिन इसके साथ ही तेज गर्मी भी लोगों को परेशान कर रही है। यूपी, राजस्थान और हरियाणा के कई इलाकों में तापमान 42°C से ऊपर दर्ज किया गया है। प्री मानसून बारिश के साथ साथ कई जगह आंधी ने भी आफत मचा रखी है।

इन राज्यों में 18 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के बालाघाट की बात करें तो यहां शुक्रवार यानी कल बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग झुलस गए। इसके अलावा देवास में आंधी-बारिश के दौरान एक मकान की बालकनी गिरने से 2 महिलाओं की जान चली गई। उधर, झारखंड में भी वज्रपात से 10 लोगों की मौत हुई, जबकि छत्तीसगढ़ में 2 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

देवभूमि उत्तराखंड में तो बारिश से हालात बिगड़ गए, चमोली में देर रात भारी बारिश के बाद कई जगह मलबा घुसने की घटनाएं सामने आईं। बादल फटने जैसी घटना से स्कूल, 8 बड़ी गाड़ियां, एंबुलेंस और मकानों में मलबा घुस गया।

22 राज्यों तक पहुंच चुका है मानसून

मौसम विभाग के अनुसार मानसून अब तक देश के 22 राज्यों तक पहुंच चुका है और अनुमान है कि 5 जुलाई तक बाकी राज्यों में भी पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश में मानसून इस बार करीब 8 दिन की देरी से है और अभी बिहार सीमा के पास रुका हुआ है, हालांकि अगले 1-2 दिनों में इसके यूपी में प्रवेश करने की संभावना जताई जा रही है।

कई राज्यों में तापमान 40°C के पार

इसी बीच मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात में गर्मी का असर भी जारी है। बुधवार को कई शहरों में तापमान 40°C से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि हरियाणा के रोहतक में सबसे अधिक 43.4°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। लखीमपुर खीरी, बांदा, आगरा, श्रीगंगानगर, ग्वालियर और अहमदाबाद जैसे शहरों में भी पारा 41°C से 43°C के बीच रहा।

अगले 2 दिन का मौसम पूर्वानुमान

28 जून: असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है। सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक के तटीय इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आंध्र प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में भी तेज बारिश के आसार हैं। वहीं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हीटवेव का असर जारी रहेगा।

29 जून: छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, केरल, गोवा, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। बिहार में तेज हवाएं (50–60 किमी/घंटा) चल सकती हैं। मध्य प्रदेश, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्मी और हीटवेव का असर बना रह सकता है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाराष्ट्र: NEET के बाद TET का पेपर लीक, कल होने वाली परीक्षा रद्द

Maharashtra Teachers Eligibility Test Postponed After Paper Leak Day Before Exam
Maharashtra Teachers Eligibility Test Postponed After Paper Leak Day Before Exam

You May Like

error: Content is protected !!