कोलकाता में 5.4 तीव्रता का तेज भूकंप, घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग, दहशत

sagar parvez
West Bengal: An earthquake with a magnitude of 5.5 on the Richter Scale hit South-West from BMD Seismic Centre
West Bengal: An earthquake with a magnitude of 5.5 on the Richter Scale hit South-West from BMD Seismic Centre

कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई।

West Bengal: An earthquake with a magnitude of 5.5 on the Richter Scale hit South-West from BMD Seismic Centre

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और दक्षिण बंगाल के कई जिलों में शुक्रवार दोपहर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोपहर लगभग 1:22 बजे आए इस कंपन से लोगों में अफरातफरी मच गई। ऊंची इमारतों और दफ्तरों में मौजूद लोग एहतियातन बाहर निकल आए और सड़कों पर जमा हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के खुलना जिले में था।

भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 दर्ज

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 दर्ज की गई, जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने इसे 5.3 आंका। बताया गया कि केंद्र बंगाल के टाकी से करीब 26 किलोमीटर दूर था, इसलिए सीमावर्ती इलाकों के साथ कोलकाता में झटके ज्यादा महसूस किए गए। कुछ सेकंड तक चली इस हलचल से कई इलाकों में लोग दहशत में खुले स्थानों की ओर भागे।

सिक्किम में भी झटके

उल्लेखनीय है कि इसी दिन दोपहर करीब 12 बजे सिक्किम में भी 2.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इससे पहले तीन फरवरी को भी बंगाल में झटके महसूस हुए थे, जिनका केंद्र म्यांमार था। लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से प्रशासन और विशेषज्ञों की चिंता बढ़ी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि झटके महसूस होने पर घबराएं नहीं और लिफ्ट का उपयोग करने से बचें।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर प्रदेश: बेलगाम अपराधी, YouTuber सलीम वस्तिक पर घर में घुसकर चाकू से हमला

गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वस्तिक पर जानलेवा हमला हुआ है। बाइक पर आए दो हमलावरों ने उनके घर में घुसकर कई बार चाकू से वार किया और फरार हो गए। सलीम की हालत गंभीर बनी हुई है। UP | YouTuber Saleem Wastik Stabbed In Ghaziabad Home यूट्यूबर सलीम वस्तिक गाजियाबाद […]
UP | YouTuber Saleem Wastik Stabbed In Ghaziabad Home

You May Like

error: Content is protected !!