हत्यारिन ‘ममता’ रो रहा था 2 महीने का मासूम, मां ने मुंह में कपड़ा ठूंस हाथ पांव बांधे, फिर चूल्हे में भून कर मार डाला

sagar parvez
Mouth Stuffed With Cloth, Legs Tied: Telangana Woman Kills Infant Son Over Frequent Crying
Mouth Stuffed With Cloth, Legs Tied: Telangana Woman Kills Infant Son Over Frequent Crying

हैदराबाद के बोवरामपेट में ममता नामक महिला ने अपने 2 महीने के बेटे के लगातार रोने से परेशान होकर उसे जिंदा जला दिया. महिला ने मासूम के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे जलते चूल्हे में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में पोस्टपार्टम स्ट्रेस (मानसिक तनाव) के कोण से जांच कर रही है.

Mouth Stuffed With Cloth, Legs Tied: Telangana Woman Kills Infant Son Over Frequent Crying

हैदराबाद के बोवरामपेट इलाके से कलयुगी मां ने गुस्से में ऐसा कदम उठाया, जिससे जानकर आपकी भी रूह कांप जाएगी. उसने अपने ही दो महीने के कलेजे के टुकड़े की बेरहमी से हत्या कर डाली. दरअसल, बच्चे के लगातार रोने से वो इस कदर गुस्से में आई कि मासूम को लकड़ी के जलते चूल्हे में फेंक कर जिंदा जला दिया.

पुलिस के अनुसार, यह खौफनाक मंजर तब सामने आया जब बच्चे का पिता राजेंद्र सुबह काम से घर लौटा. उसने देखा कि उसकी पत्नी ममता बच्चे को चूल्हे की आग में जला रही थी. आरोपी महिला ने मासूम की चीखें दबाने के लिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था और आंखों पर पट्टी बांध दी थी. जब तक पिता कुछ कर पाता, मासूम दम तोड़ चुका था.

मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले ममता और राजेंद्र हैदराबाद के बोवरामपेट में एक अपार्टमेंट में चौकीदारी और मजदूरी का काम करते थे. मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जब इस घटना की सूचना पुलिस को मिली, तो मौके पर पहुंचे अधिकारियों के भी रोंगटे खड़े हो गए. बच्चे का शव बेहद क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ.

क्या मानसिक तनाव थी वजह?

पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि बच्चा काफी समय से रो रहा था, जिससे महिला मानसिक संतुलन खो बैठी. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या महिला पोस्टपार्टम डिप्रेशन (प्रसव के बाद होने वाला मानसिक तनाव) से जूझ रही थी, क्योंकि उसे बच्चे की देखभाल में कोई मदद नहीं मिल रही थी.

पुलिस की कार्रवाई

साइबराबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक अत्यंत संवेदनशील और जघन्य मामला है, जिसकी गहनता से तफ्तीश की जा रही है.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्राजील में बारिश और बाढ़ का कहर, अब तक 46 लोगों की मौत, करीब दो दर्ज़न लापता-अभी और बिगड़ सकते हैं हालात

दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में कुदरत का भयानक कहर देखने को मिल रहा है। दक्षिण-पूर्व ब्राजील में भीषण बाढ़ से लगातार मृतकों का आंकड़ा बढ़ रहा है। अब तक 46 लोगों की मौत हो गई। Death toll in Brazil rainstorms and flash flood rises to 46 दक्षिण अमेरिका के देश […]
Death toll in Brazil rainstorms and flash flood rises to 46

You May Like

error: Content is protected !!