शादाब जकाती को लगी पनौती, उप्र पुलिस ने किया गिरफ्तार; 90 मिनट में मिली मिली जमानत

MediaIndiaLive

Meerut social media content creator Shadab Jakati arrested, granted bail within 90 minute

Meerut social media content creator Shadab Jakati arrested, granted bail within 90 minute
Meerut social media content creator Shadab Jakati arrested, granted bail within 90 minute

सोशल मीडिया पर फनी वीडियो बनाने वाले शादाब जकाती को गुरुवार को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. शादाब एक वीडियो के कारण विवाद में आए, जिसके बाद पुलिस ने जकाती को गिरफ्तार किया. हालांकि उन्हें थाने से ही जमानत मिल गई.

Meerut social media content creator Shadab Jakati arrested, granted bail within 90 minute

मेरठ: 10 रुपए का बिस्कुट कितने का है जी… इस फनी वीडियो से फेमस हुए मेरठ के यूट्यूबर शादाब जबाती जेल जाते-जाते बाल-बाल बचे. शादाब जकाती ने बीते दिनों एक फनी वीडियो बनाया था. जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिस कारण शादाब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने शादाब को गिरफ्तार भी किया. लेकिन फिर उन्हें जमानत मिल गई. जमानत मिलने के बाद शादाब जकाती ने अपने उस वीडियो के लिए माफी भी मांगी.

वीडियो में बच्ची के सहारे एक महिला पर किया था गलत कमेंट

साथ ही शादाब जकाती ने यह भी कहा कि जिन्होंने मेरी शिकायत की उनके लिए भी दुआएं. दरअसल कंटेट क्रिएटर शादाब जकाती जिस वीडियो को लेकर विवादों में आए, उसमें उन्होंने एक बच्ची के सहारे उन्होंने एक महिला पर गलत कमेंट किया था. वीडियो लाइव होने के बाद लोग शादाब की आलोचना करने लगे.

पुलिस ने किया गिरफ्तार, थाने से ही मिली जमानत

फिर उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. जेल जाने की भी नौबत आ गई, लेकिन ऐन वक्त पर उन्हें जमानत मिल गई. मामला मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है, लेकिन इतना जरूर है कि एक कमेंट की वजह से शादाब जकाती की मुश्किलें बढ़ गई थी. यानि अब थोड़ा बहुत नहीं बल्कि बहुत कुछ सोच समझकर बोलना पड़ेगा.

विवाद पर क्या बोले शादाब जकाती

इस फनी वीडियो को लेकर इंचौली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शादाब जकाती को गिरफ्तार किया. हालांकि जमानत मिल जाने से शादाब जकाती को जेल जाने से बचना पड़ा. जिसके बाद शादाब ने कहा कि लोगों की बड़ी दुआएं हैं मेरे साथ और जिन्होंने मेरी शिकायत की उनके लिए भी दुआएं.

शादाब ने आगे कहा कि मैंने अपनी बेटी को लेकर वीडियो बनाई थी कि आप बहुत खूबसूरत है तो आपकी मां भी खूबसूरत होगी, मैंने जो वीडियो बनाई उसे डिलीट कर दिया. मैं सॉरी बोलता हूं अगर किसी को बात हर्ट हुई तो.

शादाब जकाती के वकील ने कहा- उसने अपनी बच्ची-बीबी के साथ रील बनाई

शादाब जकाती के अधिवक्ता सैय्यद मौहम्मद जामिर का कहना है कि शादाब जकाती ने अपनी बच्ची के साथ रील बनाई थी और अपनी पत्नी की तारीफ की थी, किसी अन्य महिला को लेकर नहीं. इसलिए कोर्ट में पक्ष रखा गया और जमानत मिल गई.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

17 बच्चियों का बलात्कारी! बाबा चैतन्यानंद सरस्वती केस, कोर्ट से महज़ 20,000 के बेल बॉन्ड पर बाबा समेत 3 को मिली ज़मानत

Chaitanyanand Saraswati molestation case | Court granted bail on furnishing a bail bond of Rs 20,000 each.
Chaitanyanand Saraswati molestation case | Court granted bail on furnishing a bail bond of Rs 20,000 each.
error: Content is protected !!