पाकिस्तान हवाई क्षेत्र बंद होने से भारतीय उड़ानें प्रभावित, किराया, उड़ान का समय बढ़ा

MediaIndiaLive
Routes, Duration: How Pakistan Airspace Closure Will Affect Indian Flights
Routes, Duration: How Pakistan Airspace Closure Will Affect Indian Flights

पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद होने से गुरुवार को एअर इंडिया और इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं। उत्तरी अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और पश्चिमी एशिया को जोड़ने वाली उड़ानें अब वैकल्पिक विस्तारित मार्गों से होकर गुजरने की संभावना

Routes, Duration: How Pakistan Airspace Closure Will Affect Indian Flights

पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइनों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। इसके बाद घरेलू एयरलाइन की इंटरनेशनल फ्लाइट का किराया बढ़ने की संभावना है। साथ ही उड़ान में सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा समय भी लग सकता है। आने वाले समय में अगर आप विदेश यात्रा पर जाने वाले हैं तो आपको अब मौजूदा हालात के मुताबिक अपनी यात्रा की योजना बनानी पड़ सकती है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, दिल्ली और देश के अन्य उत्तरी शहरों से आने-जाने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट पर इसका असर देखने को मिल सकता है।

एयर इंडिया और इंडिगो की फ्लाइट हुई प्रभावित

खबर के मुताबिक, एयर इंडिया और इंडिगो ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान के एयरस्पेस बंद होने से उसकी कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन एयर इंडिया ने कहा कि उत्तरी अमेरिका, यूके, यूरोप और मध्य पूर्व को जोड़ने वाली उसकी फ्लाइट्स वैकल्पिक विस्तारित मार्ग से जाने की संभावना है। इंडिगो और एयर इंडिया के अलावा, एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट भी इंटरनेशनल ऑपरेशन करती हैं।

अरब सागर के ऊपर से जाना होगा

वरिष्ठ एयरलाइन अधिकारियों और पायलटों के मुताबिक, इन फ्लाइट्स को वैकल्पिक मार्ग लेना होगा जो अरब सागर के ऊपर से लंबे होंगे। पहलगाम आतंकी हमले के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि वह भारतीय एयरलाइनों को अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने से रोक देगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, एयर इंडिया ने कहा कि सभी भारतीय एयरलाइनों के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस पर बैन की घोषणा के कारण, यह उम्मीद की जाती है कि उत्तरी अमेरिका, यूके, यूरोप और मध्य पूर्व के लिए या वहां से आने वाली एयर इंडिया की कुछ उड़ानें वैकल्पिक विस्तारित मार्ग से चलेंगी।

एयरलाइन ने खेद व्यक्त किया

एयरलाइन ने कहा कि एयर इंडिया इस अप्रत्याशित एयर स्पेस बंद होने के चलते हमारे यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करती है जो हमारे नियंत्रण से बाहर है। हम दोहराना चाहेंगे कि एयर इंडिया में, हमारे ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इंडिगो ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा हवाई क्षेत्र बंद करने की अचानक घोषणा से हमारी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। एयरलाइन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हम समझते हैं कि इससे असुविधा हो सकती है और हमारी टीमें आपको जल्द से जल्द अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद करने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उप्र: बहराइच में चावल मिल में लगी आग, 5 श्रमिकों की मौत, 3 गंभीर

राजगढ़िया राइस मिल में अचानक आग लग गई, घटना के समय कई मजदूर मिल में ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण मिल के अंदर धुआं भर गया, जिसकी चपेट में आने से कई लोगों की हालत बिगड़ गई। 5 dead, 3 injured in massive […]
5 dead, 3 injured in massive fire at Bahraich rice mill

You May Like

error: Content is protected !!