उप्र: नोएडा की हाईराइज सोसायटी में रेव पार्टी का भांडाफोड़, पुलिस की रेड में नशे में धुत मिले 40 से ज़्यादा छात्र

MediaIndiaLive

Rave party busted at Noida’s high-rise society, over 40 students detained in drunken state

Rave party busted at Noida’s high-rise society, over 40 students detained in drunken state
Rave party busted at Noida’s high-rise society, over 40 students detained in drunken state

थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग के एक फ्लैट में पुलिस ने रेड की। पुलिस ने छापा मारा तो यहां दो दर्जन से ज्यादा युवक और युवतियां मौजूद थे। पुलिस को कार्रवाई के दौरान पता चला कि फ्लैट में हाईप्रोफाइल पार्टी चल रही थी।

Rave party busted at Noida’s high-rise society, over 40 students detained in drunken state

उत्तर प्रदेश के नोएडा की हाईराइज सोसायटी के एक फ्लैट में एक हाई प्रोफाइल रेव पार्टी का मामला सामने आया है। यहां नशे में धुत दर्जनों छात्रों ने हंगामा किया, जिसके बाद सोसाइटी के लोगों ने पुलिस बुला ली।

जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग के एक फ्लैट में पुलिस ने रेड की। पुलिस ने जब इस फ्लैट पर छापा मारा तो यहां दो दर्जन से ज्यादा युवक और युवतियां मौजूद थे। पुलिस को कार्रवाई के दौरान पता चला कि फ्लैट में हाईप्रोफाइल पार्टी चल रही थी। पार्टी के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें पूछने पर एक छात्र नोएडा एमिटी यूनिवर्सिटी और दूसरा मणिपुर कॉलेज जयपुर का बता रहा है। छात्र अपनी उम्र 19-21 के बीच बता रहे हैं।

दरअसल, हाई प्रोफाइल पार्टी का मामला तब खुला, जब नशे में धुत किसी शख्स ने 19वी मंजिल से नीचे शराब की बोतल फेंक दी। गनीमत थी वह बोतल किसी को लगी नहीं, लेकिन उसके बाद सोसाइटी के निवासियों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने मौके पर पुलिस बुला ली। पुलिस ने जब फ्लैट का दरवाजा खुलवाया तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला था। सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि फ्लैट के अंदर लड़के-लड़कियां ड्रग्स और शराब की पार्टी कर रहे थे।

इसी पार्टी में करवाई के दौरान एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक व्हाट्सएप मैसेज दिखाया गया है, जिसमें कहा गया कि हाउस पार्टी पूरी तरह से धमाकेदार होने वाली है। 9 अगस्त को शाम 6 बजे हमारे प्लान में शामिल हों और आइए कुछ यादें बनाएं जो हमेशा याद रहेंगी। रात 8 बजे के बाद किसी की एंट्री नहीं होगी। इसलिए हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि आप समय पर पहुंचे। इस पार्टी में शामिल होने के लिए लड़कियों की एंट्री फीस 500 रुपये रखी गई थी, जबकि कपल के लिए 800 और लड़कों के लिए 1000 रुपये एंट्री फीस तय की गई थी।

पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने फ्लैट में नियमों के खिलाफ जाकर पार्टी का आयोजन करने वाले कुल 5 आरोपियों सहित 35 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना सेक्टर 126 पुलिस द्वारा चार मुख्य आरोपियों के साथ साथ 35 लोगों को हिरासत में लिया गया है, आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़: जशपुर में जंगली हाथी के हमले में चार लोगों की मौत, गहरी नींद में सो रहा था परिवार

Chhattisgarh | Four persons trampled to death in elephant attack
Chhattisgarh | Four persons trampled to death in elephant attack

You May Like

error: Content is protected !!