उत्तर प्रदेश के किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली-नोएडा चिल्ला बॉर्डर से निकले किसानों को पुलिस ने नोएडा में रोक लिया है।
Police stopped farmers from Uttar Pradesh marching towards Parliament in Noida
संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में आज नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों गांवों के किसान दिल्ली कूच करने की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में आम लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के साथ-साथ रुट डायवर्जन की भी व्यवस्था की है. किसानों ने संसद भवन के घेराव करने की भी धमकी दी है. किसानों के प्रदर्शन और दिल्ली कूच के कार्यक्रम के दौरान गुरुवार सुबह 11 बजे से देर शाम तक सेक्टर-1 गोलचक्कर चौक से सेक्टर-6 चौकी चौक तक यातायात का आगमन प्रतिबंधित रहेगा.
किसानों के व्यापक विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी विशेषकर दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इसके लिए यातायात व्यवस्था में भी कुछ बदलाव किया गया है और लोगों को कुछ मार्गों पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न सीमा प्रवेश बिंदुओं पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. किसी को भी कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी.’




