दिल्ली में घुटता है दम, हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में

MediaIndiaLive

Delhi turns into ‘gas chamber’, air quality in ‘severe’ category

Delhi turns into ‘gas chamber’, air quality in ‘severe’ category
Delhi turns into ‘gas chamber’, air quality in ‘severe’ category

दिल्ली में बिगड़ती वायु गुणवत्ता से कोई राहत नहीं मिलती दिख रही है। बुधवार की सुबह कई जगहों पर एयर क्वालिटी इंडेस्क (एक्यूआई) ‘गंभीर’ स्तर पर दर्ज किया गया।

Delhi turns into ‘gas chamber’, air quality in ‘severe’ category

कमीशन ऑफ एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) के ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के दूसरे चरण के होने के बावजूद दिल्ली में बिगड़ती वायु गुणवत्ता से कोई राहत नहीं मिलती दिख रही है। बुधवार की सुबह कई जगहों पर एयर क्वालिटी इंडेस्क (एक्यूआई) ‘गंभीर’ स्तर पर दर्ज किया गया।

एक्सपर्ट्स खराब वायु गुणवत्ता और राष्ट्रीय राजधानी को “गैस चैंबर” में बदलने के लिए वर्तमान मौसम की स्थिति को जिम्मेदार मानते हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आनंद विहार स्टेशन पर सुबह 8 बजे पीएम2.5 का स्तर 411 और पीएम10 का स्तर 385 यानी ‘बहुत खराब’ के साथ ‘गंभीर’ श्रेणी में था, जबकि एनओ 87 तक गिर गया और सीओ 66 तक पहुंच गया, दोनों ‘संतोषजनक’ श्रेणी में थे।

हालांकि, सुबह 10 बजे आनंद विहार स्टेशन पर पीएम2.5 में थोड़ा सुधार हुआ और यह 385 और पीएम10 का स्तर 363 पर पहुंच गया, दोनों ‘बहुत खराब’ श्रेणी में हैं।

द्वारका सेक्टर 8 में पीएम2.5 का स्तर 437 पर और पीएम10 का स्तर 403 पर था, दोनों ‘गंभीर’ श्रेणी में थे, जबकि सीओ 96 पर था, जो संतोषजनक स्तर पर था।

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे टी3 क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ थी, जिसमें पीएम2.5 का स्तर 359 और पीएम10 का स्तर 358 दर्ज किया गया, जबकि सीओ ‘संतोषजनक’ श्रेणी में गिरकर 68 पर आ गया।

ओखला फेज-2 स्टेशन पर, पीएम2.5 का स्तर गिरकर 411 पर और पीएम10 का स्तर 403 पर था, दोनों ‘गंभीर’ श्रेणी में थे, जबकि एनओ2 बढ़कर 78 हो गया और सीओ 62 पर था। दोनों संतोषजनक स्तर पर थे।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेशः आगर में वकील ने भरी कोर्ट में जज पर फेंका जूता, फरार, केस दर्ज; तलाश रही पुलिस

Madhya Pradesh Lawyer Goes Absconding After Hurling Shoe At Judge Inside Courtroom
Madhya Pradesh Lawyer Goes Absconding After Hurling Shoe At Judge Inside Courtroom

You May Like

error: Content is protected !!