तेलंगाना: रंगारेड्डी जिले में निर्माणाधीन स्टेडियम की छत गिरी, 3 की मौत, दर्जन भर घायल

admin

Telangana | 3 died, 10 injured as an under-construction private indoor stadium collapsed in Moinabad

Telangana | 3 died, 10 injured as an under-construction private indoor stadium collapsed in Moinabad
Telangana | 3 died, 10 injured as an under-construction private indoor stadium collapsed in Moinabad

हादसे के बाद मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। कुछ लोगों के इमारत के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। यह एक निजी इनडोर स्टेडियम बताया जा रहा है।

Telangana | 3 died, 10 injured as an under-construction private indoor stadium collapsed in Moinabad

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के मोइनाबाद इलाके में एक निर्माणाधीन इनडोर स्टेडियम की छत गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है, 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। कुछ लोगों के इमारत के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। यह एक निजी इनडोर स्टेडियम बताया जा रहा है।

राजेंद्रनगर के डीसीपी जगदेश्वर रेड्डी के अनुसार, मोइनाबाद में एक निर्माणाधीन निजी इनडोर स्टेडियम के ढह जाने से अब तक 2 लोगों की मौत हुई है और लगभग 10 घायल हैं। एक शव बरामद कर लिया गया है और अधिकारी मलबे से दूसरे शव को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। बचाव अभियान अभी भी जारी है।”

यह घटना हैदराबाद से लगभग 40 किमी दूर मोइनाबाद ब्लॉक के कनकमामिडी में बन रहे खेल परिसर में हुई। दूसरे राज्यों से आए प्रवासी मजदूर टेबल टेनिस ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य में व्यस्त थे, तभी छत का स्लैब ढह गया। हादसे में छह कर्मचारियों को मामूली चोटें आई हैं। दो मृतकों की पहचान बिहार के बब्लू और पश्चिम बंगाल के सुनील के रूप में हुई।

पुलिस ने कहा कि बचाव अभियान जारी है क्योंकि एक अन्य कर्मचारी मलबे में फंसा हुआ है।घटनास्थल पर कुल 14 कर्मचारी थे और उनमें से तीन मलबे में फंस गए थे। बचावकर्मियों ने मलबे से एक शव निकाला है। बचाए गए एक अन्य कर्मचारी ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। तीसरा मजदूर अभी भी मलबे में फंसा हुआ है। आपदा प्रतिक्रिया बल ने बचाव और राहत अभियान जारी रखा है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार के मधुबनी में DM की कार ने 4 लोगों को कुचलकर 3 की मौत, एक गंभीर

Three crushed to death by Madhepura DM's car, one critical
Three crushed to death by Madhepura DM's car, one critical

You May Like

error: Content is protected !!